[ad_1]

Last Updated:
Most runs and not using a duck: क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन तक पहुंच पाना असंभव लगता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड वनडे मैचों में बिना 0 पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का है.
Most runs and not using a duck: क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड रोज बनते और टूटते हैं. लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन तक पहुंच पाना असंभव लगता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड वनडे मैचों में बिना 0 पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का है. यह रिकॉर्ड भी ऐसे बैटर के नाम है, जो एक नहीं, दो देशों के लिए खेला है. कैप्लर वेसल्स ने 11 साल के अपने करियर में 109 मैच खेले लेकिन खाता खोले बिना कभी आउट नहीं हुए.
1970-80 के दशक में दक्षिण अफ्रीका पर रंगभेद के चलते प्रतिबंध लागू था. इस कारण यहां के क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड का रुख कर लेते थे. कैप्लर वेसल्स भी इनमें से एक थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया और 1983 में पहला वनडे मैच खेला. कैप्लर वेसल्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. साल 1983 से 1985 तक वे ऑस्ट्रेलिया की टीम के नियमित सदस्य रहे. साल 1985 में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. इसके कुछ साल बाद दक्षिण अफ्रीका पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया और कैप्लर अपने देश लौट आए.
64 गेंद में ठोके 121 रन… कोहली से ज्यादा टेस्ट शतक लगा चुके बैटर का टारगेट ओलंपिक 2028
कैप्लर वेसल्स ने 1991 से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना शुरू किया. वे टीम के कप्तान भी बने. साल 1994 में उन्होंने जब संन्यास लिया तो उनके नाम के सामने 109 वनडे मैच दर्ज थे. उन्होंने इन मैचों की 105 पारियों में 34.35 की औसत से 3367 रन बनाए. कैप्लर वेसल्स ने अपने वनडे करियर में एक शतक और 26 अर्धशतक लगाए. लेकिन इससे भी ज्यादा जिक्र उनके 0 पर कभी आउट ना होने के रिकॉर्ड का किया जाता है.
कैप्लर वेसल्स को छोड़ दें तो दुनिया में एक भी ऐसा बैटर नहीं है, जिसने वनडे मैचों में बिना 0 पर आउट हुए 2000 रन बनाए हैं. इस मामले में कैप्लर वेसल्स के बाद दूसरे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने 0 पर आउट हुए बिना 42 वनडे मैचों की 37 पारियों में 1651 रन बना लिए हैं. अब देखना है कि डेरिल मिचेल अफ्रीकी दिग्गज कैप्लर वेसल्स का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.
भारतीय बैटर्स में बिना 0 पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशपाल शर्मा के नाम है. यशपाल शर्मा ने बिना शून्य पर आउट हुए 42 मैचों में 883 रन बनाए थे. वे बिना खाता खोले सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं.
Delhi,Delhi,Delhi
January 13, 2025, 15:20 IST
[ad_2]
Source link