[ad_1]

एक दौर था जब लोग भीख मांगने के काम को छोटा समझते थे, हेय दृष्टि से देखते थे और ठान लेते थे कि जीवन में भले ही छोटा-मोटा काम कर के पेट पाल लेंगे, पर भीख नहीं मांगेंगे. पर अब जमाना बदल गया है. सोशल मीडिया के इस दौर में लोग सिर्फ कंटेंट बनाने और वायरल होने के लिए भिखारी बनने को भी तैयार हैं. हाल ही में एक लड़के ने भी ऐसा ही किया. ये लड़का 1 दिन के लिए भिखारी (Man turns into beggar for 1 day) बन गया और दिनभर लोगों से घूम-घूमकर पैसे मांगे. अंत में उसकी कमाई देखकर हैरान हुए और कहने लगे कि उसने गरीबों की कमाई मार ली!
सुबहदीप पॉल (moosazindahai) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर खुद को चैलेंज देते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने खुद को भिखारी बनने का चैलेंज दिया. वो एक दिन के लिए भिखारी बन गए. उन्होंने वीडियो की शुरुआत में कहा- आज मैं देखूंगा कि पूरे दिन भीख मांग के मैं अंत तक कितने पैसे जमा कर सकता हूं?
[ad_2]
Source link