[ad_1]
Last Updated:
आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में जिनकी ऑफ-स्क्रीन पर्सनैलिटी काफी दमदार है. उनकी जोश भरी एनर्जी, सच्चाई और फिल्मों के लिए उनका प्यार, उनकी हर बात और हर काम में दिखता है. हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं और आज ही के दिन यानी 10 दिसंबर 2010 को उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी थी.

नई दिल्ली. मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह 15 साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ 10 दिसंबर 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, उसी दिन एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘नो प्रॉब्लम’. अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी स्टारर यह फिल्म रणवीर के आगे फेल हो गई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जबकि ‘बैंड बाजा बारात’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

नो प्रॉब्लम: 10 दिसंबर 2010 को रिलीज हुई यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किथा है और रजत रवैल और अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में खुद अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, परेश रावल, सुष्मिता सेन, कंगना रनौत, नीतू चंद्रा और शक्ति कपूर लीड रोल में थे.

वहीं, फिल्म में रणजीत, मुकेश तिवारी, जीतू वर्मा, विश्वजीत प्रधान, सुरेश मेनन और विजय राज भी सपोर्टिंग लेकिन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे, लेकिन सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी और यही वजह थी कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसकी वर्ल्डवाइड कुल कमाई 45 करोड़ के आसपास ही रही थी.

बैंड बाजा बारात: वहीं, 10 दिसंबर 2010 में एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘बैंड बाजा बारात’, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने अपने निर्देशन में किया था.

यह हबीब फैसल द्वारा लिखित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित थी. यह न सिर्फ रणवीर सिंह,बल्कि अनुष्का शर्मा की भी पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें रणवीर बिट्टू और अनुष्का श्रुति के किरदार में नजर आई थी.

रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और देखते ही देखते लोगों के दिलों में बस गई थी. दर्शकों ने भी खुलकर इस फिल्म पर अपना प्यार लुटाया था और रातोंरात रणवीर सिंह स्टार बन गए थे. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 96 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.
[ad_2]
Source link