Headlines

11 बॉल का ओवर… चैंपियंस ट्रॉफी में 1 ओवर में किस गेंदबाज के नाम है सबसे ज्याद वाइड का रिकॉर्ड, शमी किस नंबर पर

[ad_1]

Last Updated:

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. शमी ने मैच के पहले ही ओवर में 5 वाइड गेंदें फेंक डाली. शमी से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किस गेंदबाज ने सबसे ज्याद…और पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी में 1 ओवर में किस गेंदबाज के नाम है सबसे ज्याद वाइड का रिकॉर्ड

शमी ने 11 बॉल का पहला ओवर डाला.

नई दिल्ली. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी लाइन लेंथ भूलते हुए नजर आए. बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शमी ने 5 विकेट लेकर खूब वाहवाही बटोरी थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में ही उन्होंने 5 वाइड गेंद डाली. शमी ने मैच का पहला ओवर 11 गेंद के बाद पूरा किया. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा वाइड गेंदें फेंकने का विश्व कीर्तिमान जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के गेंदबाज के नाम है. दोनों ने एक समान एक ओवर में 7-7 वाइड गेंदें फेंकी है. शमी बेशक इस अनचाहे कीर्तिमान को नहीं तोड़ सके लेकिन उन्होंने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया. शमी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा मैच है.

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज तिनाशे पनयांगरा के नाम है. पनयांगरा ने 2004 के चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहला ओवर फेंका था. उन्होंने इस ओवर में 7 वाइड गेंदें फेंकी थी. उसी साल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेरेन गॉफ ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक ओवर में 7 वाइड बॉल डाली. इन दोनों के बीच तीसरे नंबर पर श्रीलंका के चामिंडा वापस का नंबर आता है.वास ने 2006 के चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अपने एक ओवर में 6 वाइड गेंदें फेंकी थी.यह मैच मोहाली में खेला गया था. वास ने श्रीलंका की गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में ही उन्होंने ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पनयांगरा, गॉफ और वास के बाद भारत के मोहम्मद शमी का नंबर आता है.जिन्होंने दुबई में यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया.

शमी को लगी चोट
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी लय में नहीं दिखाई दिए. उन्हें मैदान पर दाहिने पैर का उपचार कराते देखा गया.फीजियो मैदान पर ही शमी को प्राथमिक उपचार दे रहे थे. गेंदबाजी के दौरान उन्हें दाएं पैर में कुछ दिक्कत हुई.देखना दिचस्प होगा कि शमी आगे गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं.उन्होंने हाल में चोट से उबरकर क्रिकेट में वापसी की है. शमी ने 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. उन्होंने फिटनेस साबित करने के लिए घरेलू मैच भी खेले.

बाबर-इमाम ने 41 रन जोड़े
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की. बाबर आजम 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए वहीं इमाम 26 गेंदेों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इमाम को एक बेहतरीन थ्रो पर अक्षर पटेल ने डायरेक्ट थ्रो कर पेवलियन भेजा.

homecricket

चैंपियंस ट्रॉफी में 1 ओवर में किस गेंदबाज के नाम है सबसे ज्याद वाइड का रिकॉर्ड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *