Headlines

12 बॉल में 6-7 बार उसको आउट कर सकता था…किस ऑस्ट्रेलियाई बैटर पर जसप्रीत बुमराह का निशाना

[ad_1]

मेलबर्न. भारतीय टीम के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक खिलाड़ी की चर्चा जमकर हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के नए बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने टेस्ट डेब्यू पर धमाकेदार शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधर के स्पेल में दो छक्के लगाए. भारत के चैम्पियन तेज गेंदबाज ने शनिवार को कहा कि उन्हें कभी लगा नहीं कि वह विकेट से दूर हैं. बुमराह ने कहा कि चौथे टेस्ट के पहले दिन कोंस्टास से रोचक मुकाबला रहा. उन्होंने कहा कि वह पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकते थे.

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोस्टांस ने 65 गेंद में 62 रन बनाए और बुमराह को दो छक्के भी जड़े. टेस्ट क्रिकेट में तीन साल में पहली बार किसी बल्लेबाज ने बुमराह की गेंद पर छक्का लगाया. बुमराह ने चैनल 7 से कहा ,‘‘ मैं चीजों को उस तरह से नहीं देखता. मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और नतीजे मेरे पक्ष में है लेकिन अलग अलग जगहों पर मैने बेहतर गेंदबाजी की है. क्रिकेट में यही होता है कि कई बार आपको विकेट मिलते हैं लेकिन कई बार अच्छी गेंदबाजी करने पर भी विकेट नहीं मिलते. सब कुछ बराबर चलता है. मैने 12 साल से अधिक टी20 क्रिकेट खेला है और इसका अच्छा खासा अनुभव है.’’

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस साल अब तक 24 विकेट ले चुके बुमराह ने कहा ,‘‘ रोचक बल्लेबाज (कोस्टांस). मुझे लगा नहीं कि मैं विकेट से दूर हूं. शुरू में मुझे लगा कि पहले दो ओवर में छह सात बार उसे आउट कर सकता हूं लेकिन क्रिकेट में ऐसा ही होता है. कई बार विकेट मिल जाती है और जब नहीं मिलती तो आप उसी व्यक्ति की आलोचना करते हैं.मुझे नई चुनौतियों का सामना करना पसंद है.’’

ऑस्ट्रेलिया में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बुमराह ने कहा कि यहां उन्होंने हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा ,‘‘ ऑस्ट्रेलिया में हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा हूं. मैने पहली बार 2018 में यहां टेस्ट खेला था और 2016 में वनडे में डेब्यू किया. यहां काफी चुनौतियां मिलती है क्योंकि विकेट सपाट हैं और नई गेंद से कूकाबूरा से मदद मिलती है लेकिन बाद में नहीं. इसलिए आपकी सटीकता की जांच होती है. मौसम आपकी फिटनेस और धैर्य की परख करता है. एक बार इन चुनौतियों से उबरने के बाद आप बेहतर क्रिकेटर बनते हैं.’’

Tags: Border Gavaskar Trophy, Boxing Day Test, India vs Australia, Jasprit Bumrah

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *