Headlines

12 साल की ब्रिटिश बच्ची के पास अपना अपार्टमेंट, मां सिखा रही आजादी

[ad_1]

Last Updated:

ऑड्रे बार्टन (Audrey Barton) ने बेटी के लिए एक अलग अपार्टमेंट बना दिया है. दरअसल, ये घर उनके गैराज के ऊपर बनाया गया एक अलग हिस्सा है, जिसे अलग अपार्टमेंट की तरह डेकोरेट कर दिया गया है. इस हिस्सो को अपार्टमेंट ज…और पढ़ें

12 साल की लड़की के पास है अपना 'घर', माता-पिता बनाना चाहते हैं स्वतंत्र!

माता-पिता ने बेटी को दिया अलग अपार्टमेंट. (फोटो: Instagram/organizedchaos4bus)

इंसान की जिंदगी में 3 चीजें सबसे जरूरी होती हैं, रोटी, कपड़ा और मकान. रोटी और कपड़ा कमाना तो आसान है, पर मकान बना पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. आज भी दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बेघर हैं. किराये के मकान में रहने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं. सोचिए ऐसे दौर में अगर एक 12 साल की बच्चे के पास अपना घर हो तो कितनी हैरानी होगी! हाल ही में ब्रिटेन की एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी 12 साल की बेटी के पास अपना घर है. माता-पिता ने बेटी के लिए ये अपार्टमेंट लिया है क्योंकि वो बेटी को स्वतंत्र बनाना चाहते हैं. वो उसे अकेले रहने का तरीका सिखाना चाहते हैं. पर क्या घर वाकई अलग है? हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें भी एक खास पेंच है.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ऑड्रे बार्टन (Audrey Barton) ने बेटी के लिए एक अलग अपार्टमेंट बना दिया है. दरअसल, ये घर उनके गैराज के ऊपर बनाया गया एक अलग हिस्सा है, जिसे अलग अपार्टमेंट की तरह डेकोरेट कर दिया गया है. इस हिस्सो को अपार्टमेंट जैसा लुक देने में परिवार के 21 लाख रुपयों से ज्यादा खर्च हुए हैं. अपार्टमेंट में बाथरूम, किचन, अपना हीटिंग और कूलिंग सिस्टम भी मौजद है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *