[ad_1]
Last Updated:
अटलांटिक महासागर में 25 साल पहले खोजी गई “लॉस्ट सिटी” एक हाइड्रोथर्मल वेंट सिस्टम है, जहां 1.2 लाख सालों से गर्म अल्कलाइन द्रव्य और हाइड्रोजन गैसें निकल रही हैं. हाल ही में इसमें पृथ्वी की मेंटल की चट्टान मिली …और पढ़ें
अटलांटिक महासागर में इस शहर में पृथ्वी के इतिहास के रहस्य छिपे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी पुराने शहर या जगह की तलाश में इंसान कहां कहां नहीं गया. आज की तारीख में इंसानों ने धरती का तो कोना कोना खंगाल ही लिया, लेकिन अब भी महासागरों के संसार में बहुत से इलाके हैं जो अनजान हैं और रहस्यों से भरे हैं. कुछ तो रोचक जगहें भी हैं जिनके पड़ताल की जा रही है. ऐसा ही एक अनोखा शहर है जो वैसे तो 25 साल पहले खोजा जा चुका है, जिसमें 1.2 लाख साल पहले “आग” की तरह बहुत ही गर्म चीजें निकल रही हैं. उसकी पड़ताल जारी है. वैज्ञानिकों ने इस लॉस्ट सिटी के नाम से मशहूर जगह से डेढ़ किलोमीटर लंबा एक हिस्सा निकाला है जो जीवन के रहस्य को उजागर करने में उनकी मदद कर सकता है और इसका कनेक्शन सौरमंडल के बड़े ग्रहों के चंद्रमाओं से भी है.
कहां है ये गुमनाम शहर?
25 साल पहले वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर के बीचों बीच चोटियों के 15 किलोमीटर पश्चिम में एटलांटिस मैसिफ की शीर्ष के पास समुद्री की सतह के 2300 फुट नीचे बहुत ही पुराना हाइड्रोथर्मल वेंट सिस्टम खोजा था, जिसके सैकड़ों टावरों से आग की तरह गर्म अल्कलाइन द्रव्य और हाइड्रोजन गैसे निकल रही थी.
कितना गर्म रहता है इलाका?
उन्होंने इस पूरे इलाके को लॉस्ट सिटी नाम दिया. यहां 1.2 लाख सालों से पृथ्वी के मेंटल की यहां समुद्री पानी से प्रतिक्रिया होती रही जिससे महासागर में हाइड्रोजन और मीथेन गैस के साथ कुछ द्रव्यों का भी रिसाव होता रहा. इनका तापमान करीब 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता था. महासागर के इतने गहरे पानी में इतनी गर्मी हैरानी की बात है.
[ad_2]
Source link