[ad_1]
Last Updated:
मैडी लैम्बर्ट-क्राउले (Maddie Lambert-Crowley) जब 13 साल की थीं, तब मां बनने को लेकर सुर्खियों में आई थीं. अब 22 साल की उम्र में उनके दो बच्चे हैं, लेकिन उनका चेहरा इतना मासूम है कि स्कूल में बेटी की टीचर उन्हें आज भी एक टीनएजर ही समझती हैं.
Photo Credit-instagram/maddieelamberttदुनिया में मां बनने की यूं तो कोई निश्चित उम्र नहीं होती, लेकिन जब कोई लड़की छोटी-सी उम्र में मां बन जाए तो वह समाज के लिए बड़ी चर्चा का विषय बन जाता है. मैडी लैम्बर्ट-क्राउले (Maddie Lambert-Crowley) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो महज 13 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं और आज वह दो बच्चों की एक खुशहाल मां हैं, लेकिन उनकी शारीरिक बनावट और ‘बेबी फेस’ आज भी उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी में अजीबोगरीब स्थितियां पैदा कर देते हैं. मैडी अपनी कमउम्र में प्रेग्नेंसी की वजह से दुनियाभर में सुर्खियों में आ गई थीं. आज वह 22 साल की हो चुकी हैं, शादीशुदा हैं और दो बच्चों (7 वर्षीय बेटी एवरली और मार्च 2024 में पैदा हुए बेटे राइडर) की मां हैं. हालांकि, उनका चेहरा आज भी इतना मासूम और कम उम्र का दिखता है कि उनकी बेटी के स्कूल टीचर भी धोखा खा जाते हैं.
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इसी परेशानी को मजाकिया, लेकिन गंभीर लहजे में बयां किया है. इस रील में मैडी एक लो-कट वेस्ट टॉप और लंबी ब्लैक टियर वाली मैक्सी स्कर्ट पहने हुए कैमरे की ओर देख रही हैं. उन्होंने वीडियो के ऊपर लिखा, “अपनी बेटी की ‘मीट द टीचर’ मीटिंग के लिए ऐसा पहनावा चुनना, जिसमें मैं 16 साल की न लगूं, मेरे साल का सबसे नापसंद हिस्सा है.” उन्होंने कैप्शन में यह भी स्पष्ट किया कि वे निश्चित रूप से इस कपड़े को पहनकर स्कूल नहीं जाने वाली हैं. बता दें कि मैडी अक्सर खुद को “वही लड़की जो 13 साल में गर्भवती हुई थी” के रूप में पेश करती हैं, जो उनके अतीत के प्रति उनके निडर रवैये को दर्शाता है. मैडी का यह रील सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, इंटरनेट यूजर्स ने उनकी पसंद और उम्र को लेकर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी.
Photo Credit-instagram/maddieelambertt
कमेंट सेक्शन में एक बड़ी बहस छिड़ गई कि एक युवा मां को स्कूल में शिक्षकों के सामने खुद को कैसे प्रस्तुत करना चाहिए. कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि अगर वे चाहती हैं कि शिक्षक उन्हें गंभीरता से लें, तो उन्हें थोड़े कम खुले कपड़े पहनने चाहिए. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा शर्ट पहनें जो आपके क्लीवेज को ढके. यह आपके बच्चे के टीचर से मिलने का समय है, किसी बार में जाने का नहीं.” वहीं एक अन्य ने कहा, “अगर आप बड़ा दिखना चाहती हैं, तो बड़ों की तरह कपड़े पहनें. यह क्लासिक नहीं लग रहा है.” हालांकि, आलोचनाओं के बीच कई लोगों ने मैडी का समर्थन भी किया. एक 42 वर्षीय महिला (जो खुद 15 साल की उम्र में मां बनी थी) ने कमेंट किया, “मैडी, बस खुद के प्रति ईमानदार रहें. मुझे पता है कि आप एक शानदार मां हैं. मैं जब 18 की थी तो 50 साल की महिलाओं जैसे कपड़े पहनती थी, क्योंकि मुझे डर था कि लोग क्या सोचेंगे. आप बहुत सुंदर हैं और आपकी काबिलियत आपके कपड़ों से तय नहीं होती.”
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें
[ad_2]
Source link