[ad_1]
Last Updated:
Fastest first-class triple Hundred: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के तन्मय अग्रवाल के नाम है. हैदराबाद के लिए खेलने वाले तन्मय अग्रवाल ने महज 147 गेंदों में 300 रन का आंकड़ा …और पढ़ें
हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने महज 143 गेंद में तिहरा शतक जड़ दिया था.
हाइलाइट्स
- फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक भारतीय बैटर के नाम है.
- तन्मय अग्रवाल ने 147 गेंद में तिहरा शतक जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था.
- तन्मय की बदौलत ही हैदराबाद ने 59.3 ओवर में 615 रन ठोक दिए थे.
Fastest first-class triple Hundred: टी20 या वनडे क्रिकेट में चौकों-छक्कों की बारिश आम बात है. लेकिन क्या आपने टेस्ट मैच या फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसी पारी देखी है, जब किसी बैटर ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हों. ऐसी पारी जिसमें 26 छक्के और 34 चौके लगे हों. फर्स्टक्लास क्रिकेट में यह कारनामा भारत के तन्मय अग्रवाल ने आज से ठीक एक साल पहले किया था. तन्मय अग्रवाल ने तब महज 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ दिया था, जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
तन्मय ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल भले ही भारतीय टीम में जगह ना बना पाएं हों लेकिन वे समय-समय पर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचते रहे हैं. दो दिन पहले ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 177 रन की पारी खेली और सेलेक्टर्स को यह मैसेज दिया कि जिस फॉर्म में वे एक साल पहले थे, वह आज भी बरकरार है. लौटते हैं उनकी रिकॉर्ड पारी की ओर, जब उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक लगाया था.
अफ्रीकी बैटर का रिकॉर्ड तहसनहस किया
तन्मय अग्रवाल ने 147 गेंद में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड 26 और 27 जनवरी 2024 को खेले गए रणजी मुकाबले में बनाया था. उन्होंने यह पारी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेली थी. तन्मय ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इनमें पहला और सबसे खास रिकॉर्ड फास्टेस्ट फर्स्टक्लास ट्रिपल हंड्रेड का था, जो इससे पहले मार्को मारिस के नाम था. दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारिस ने 2017 में बॉर्डर की ओर से खेलते हुए 191 गेंद में तिहरा शतक बनाया था.
181 गेंद में ठोक दिए थे 366 रन
ओपनर तन्मय अग्रवाल ने अपनी इस पारी में 181 गेंद में 366 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान 26 छक्के लगाए थे, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट की किसी एक पारी में सबसे अधिक हैं. तन्मय अग्रवाल को इस पारी के दौरान दूसरे छोर पर भी जबरदस्त साथ मिला था. टीम के दूसरे ओपनर व कप्तान राहुल सिंह ने 105 गेंद में 185 रन बनाए थे. तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह ने पहली पारी में 449 रन की साझेदारी की थी.
हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह की तूफानी पारियों की बदौलत महज 59.3 ओवर में 4 विकेट पर 615 रन ठोक दिए थे. हैदराबाद की पारी का रनरेट 10.33 था. हैदराबाद की तूफानी बैटिंग ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ थे, बल्कि अरुणाचल प्रदेश का हौसला भी चकनाचूर कर दिया था. अरुणाचल प्रदेश की टीम यह मुकाबला सिर्फ दो दिन में 187 रन से हार गई थी.
Delhi,Delhi,Delhi
January 27, 2025, 18:05 IST
[ad_2]
Source link