Headlines

15 वनडे….3 सेंचुरी, 6 हाफ सेंचुरी, दम है तो विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर करके दिखाओ

[ad_1]

Last Updated:

India vs England विराट कोहली ने पिछले 15 वनडे में 828 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में भले ही इस धुरंधर ने संघर्ष किया हो लेकिन वनडे में प्रदर्शन शानदार रहा है.

15 वनडे, 3 सेंचुरी, 6 फिफ्टी, दम है तो कोहली को प्लेइंग XI से बाहर करके दिखाओ

विराट कोहली ने पिछले 15 वनडे में बनाए धुंआधार रन

हाइलाइट्स

  • विराट कोहली ने पिछले 15 वनडे में 828 रन बनाए.
  • कोहली ने 3 शतक और 6 अर्धशतक जड़े.
  • वनडे में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली के फॉर्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा की जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में उनको खेलने का मौका नहीं मिला. दूसरे मुकाबले में सिर्फ 5 रन बनाने के बाद विराट आउट हो गए. फैंस की याददाश्त बेहद कमजोर होती है और जो सामने दिखता है उस पर ही भरोसा कर लेते हैं. टेस्ट का फॉर्म भले ही इस धुरंधर के साथ ना हो लेकिन वनडे में जमकर बवाल काटा है. पिछले 15 मुकाबले के आंकड़े देख लिया तो आपके होश उड़ जाएंगे.

आईसीसी चैंपियंस से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी वनडे सीरीज में खेल रही है. विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. इस फॉर्मेट में फ्लॉप होने की वजह से आलोचक ने उनको चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में बाहर बिठाने तक की बात कर डाली है. कमाल की बात यह है कि वनडे में इस धुरंधर का रिकॉर्ड ऐसा है जिसे देखने के बाद आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

पिछले 15 वनडे में सुपर हिट कोहली
विराट कोहली ने अपने पिछले 15 वनडे मुकाबले में ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जो आलोचकों की आंखे खोलने वाला है. उन्होंने कुल 828 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 सेंचुरी ठोकी है और 6 बार अर्धशतकीय पारी खेली है. विराट कोहली ने पिछले 15 में से 2 मुकाबले में नाबाद शतकीय पारी खेली है वहीं 1 मैच में फिफ्टी बनाकर नॉट आउट लौटे थे. पिछले 4 मैच में उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं लेकिन कप्तान और कोच इस दिग्गज को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रख सकते.

homecricket

15 वनडे, 3 सेंचुरी, 6 फिफ्टी, दम है तो कोहली को प्लेइंग XI से बाहर करके दिखाओ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *