Headlines

16 सालों तक बड़े राज से अनजान थी युवती, जब चला पता तो खिसकी पैरों तले जमीन, खुल गई मां की पोल!

[ad_1]

हर परिवार में ऐसे राज होते हैं जिनका खुलासा होने पर परिवारवालों की जिंदगी पर असर पड़ता है. ऐसा ही राज एक अमेरिकी मॉडल के परिवार से भी जुड़ा था, जिसके बारे में उसे 16 साल बाद पता चला और वो जानकर उसके होश उड़ गए. दरअसल, उसे मालूम ही नहीं था कि उसका एक भाई भी है. इस बारे में जब उसे पहली बार पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसके सामने मां की पोल खुल गई जिसका एक अफेयर था, जिसकी वजह से वो बेटा हुआ था.

अमेरिका की एक मॉडल को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सच तब पता चला, जब उसके परिवार में अचानक एक ऐसे भाई की एंट्री हुई, जिसके बारे में वह 16 साल तक कुछ नहीं जानती थी. मॉडल की कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को भी हैरान कर दिया. एरिज़ोना, अमेरिका की रहने वाली मॉडल कैटरीना रोज़ पहले से जानती थीं कि उनका परिवार बड़ा है. उनके पिता की तरफ से तीन भाई और मां की तरफ से छह बहनें हैं. अलग-अलग पिता होने के बावजूद कैटरीना के पिता ने सभी बच्चों की परवरिश की लेकिन 16 साल की उम्र में कैटरीना की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी.

16 साल बाद पता चली हैरान करने वाली कहानी
कैटरीना बताती हैं कि एक दिन उनकी बहनों ने उन्हें बैठाया और कहा कि उन्हें कुछ बेहद जरूरी बताना है. उस पल उन्हें लगा कि शायद किसी की मौत हो गई है या कोई बड़ी परेशानी सामने आने वाली है लेकिन जो सच सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था. परिवार का एक और बेटा है, जो उनका सगा भाई है. बाद में कैटरीना की मां ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अपनी जवानी में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसे उन्होंने गोद दे दिया था. वह बेटा अब 18 साल का हो चुका था और अपने जन्मदिन पर उसने अपनी बायोलॉजिकल मां से संपर्क कर परिवार से जुड़ने की इच्छा जताई थी.

बेटे को दे दिया था गोद
कैटरीना ने बताया कि उनकी मां उस समय उनके पिता को डेट कर रही थीं, लेकिन एक यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक दूसरे युवक से हुई. उस रिश्ते से यह बच्चा पैदा हुआ. हालांकि, कैटरीना के पिता इस बच्चे को अपनाने के लिए तैयार थे और उन्होंने जिम्मेदारी लेने की पेशकश भी की थी, लेकिन परिस्थितियों और फैसलों के चलते बच्चे को गोद दे दिया गया. शुरुआत में उस बच्चे को एक बेहद धार्मिक परिवार ने गोद लिया, जिसे कैटरीना के भाई ने बाद में “लगभग एक पंथ जैसा” बताया. बाद में जब उसके बायोलॉजिकल पिता को सच्चाई पता चली, तो उन्होंने बच्चे को अपने पास रख लिया. इस तरह वह अपने पिता के साथ बड़ा हुआ और उसे अपने असली परिवार के बारे में हमेशा जानकारी थी, लेकिन कैटरीना और उनके भाई-बहन इस सच से पूरी तरह अनजान रहे.

परिवार से जुड़ गया भाई
18 साल का होते ही उस युवक ने अपनी मां को मैसेज किया और यहीं से बिछड़े रिश्तों को जोड़ने की शुरुआत हुई. कैटरीना ने उसे इंस्टाग्राम पर ढूंढा और पहली मुलाकात के लिए उसे एयरपोर्ट से खुद लेने गईं. वह बताती हैं कि पहली नजर में ही ऐसा लगा, जैसे जिंदगी की कोई अधूरी कड़ी पूरी हो गई हो. कैटरीना कहती हैं कि उनका भाई उनसे बिल्कुल अलग दिखता है, जहां बाकी सभी भाई-बहन भूरे बालों वाले हैं, वहीं वह गोरे बालों और नीली आंखों वाला है लेकिन स्वभाव में वह बेहद विनम्र, प्यार करने वाला और दिल का साफ इंसान है. कैटरीना के मुताबिक, ऐसा लगता है जैसे वह हमेशा से उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा हो. अब वह भाई परिवार के साथ नियमित तौर पर छुट्टियां बिताता है और इस बार भी क्रिसमस डिनर में शामिल होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *