[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @truth ने हाल ही में एक घटना के बारे में बताया जो काफी हैरान करने वाली है. साल 2010 में रैंडी गुइजारो (Randy Guijarro) के साथ एक अजीब घटना घटी. वो पुरानी चीजों और एंटीक्स को जुटाने के शौकीन थे…और पढ़ें
शख्स ने एक पुरानी फोटो 173 रुपये में खरीदी पर उसे 43 करोड़ रुपये में बेचा. (फोटो: Instagram/@truth)
सोचिए आपको कहीं से कोई पुराना, विंटेज सामान मिले और आपको उसकी अहमियत न मालूम हो. आप उसे सालों साल अपने पास सिर्फ यूं ही रखें रहें मगर एक दिन आपको पता चले कि वो सामान बहुत कीमती है, तो आपका कैसा रिएक्शन होगा? ऐसा ही कुछ अमेरिका में एक व्यक्ति के साथ 2015 में हुआ था. शख्स ने सालों पहले एक पुरानी फोटो 173 रुपये (Man purchased photograph for 173 rupees) में खरीदी थी. पर 2015 में जाकर उसे पता चला कि तस्वीर में जो व्यक्ति नजर आ रहा है, वो कोई मामूली इंसान नहीं है, बल्कि अमेरिका का बहुत फेमस व्यक्ति है. उसके बाद जब शख्स ने उस फोटो को नीलाम किया तो उसकी कीमत 43 करोड़ रुपये लगाई गई. हाल ही में ये खबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @truth ने हाल ही में एक घटना के बारे में बताया जो काफी हैरान करने वाली है. साल 2010 में रैंडी गुइजारो (Randy Guijarro) के साथ एक अजीब घटना घटी. वो पुरानी चीजों और एंटीक्स को जुटाने के शौकीन थे. जब वो कैलिफोर्निया के फ्रेस्को, अपने घर लौट रहे थे, तो बीच में एक एंटीक दुकान पड़ी. वहां वो कुछ पल के लिए रुके और खरीदने के लिए सामान देखने लगे. जब वो दुकान से निकलने ही वाले थे, तभी उनकी नजर 3 पुरानी फोटोज पर गई. वो असल में निगेटिव थे.
[ad_2]
Source link