[ad_1]
Last Updated:
Chhattisgarh DSP: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दांतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर कारोबारी दीपक टंडन ने 2 करोड़ रुपए, डायमंड रिंग, सोने की चेन और कार लेने का आरोप लगाया है. कारोबारी ने व्हाट्सएप चैट्स और लेन-देन के सबूत के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई.
DSP कल्पना वर्मा.छत्तीसगढ़ की दांतेवाड़ा में तैनात DSP कल्पना वर्मा एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुई एक पोस्ट में रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने DSP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि DSP ने उनसे करीब 2 करोड़ रुपए, एक डायमंड रिंग, सोने की चेन और कार ली. साथ ही होटल की रजिस्ट्री अपने भाई के नाम करवाने का दबाव भी डाला गया.
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, कारोबारी और DSP कल्पना वर्मा की मुलाकात साल 2021 में हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता गहरा होता गया. कारोबारी का कहना है कि जब उनकी पत्नी को इस संबंध के बारे में पता चला तो घर में विवाद शुरू हो गया. इसके बाद पूरे मामले को लेकर तनाव बढ़ा और रिश्ता बिगड़ने लगा.
वायरल पोस्ट के मुताबिक, कारोबारी दीपक टंडन ने व्हाट्सएप चैट, लेन-देन के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूतों के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि DSP ने उनसे लगातार पैसों और कीमती गिफ्ट्स की मांग की.
मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आईं
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने भी इस सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि व्यापारी की शिकायत में पैसों, गाड़ी और ज्वैलरी जैसे आरोप शामिल हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, DSP कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को गलत और झूठा बताया है.
DSP और पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
अभी तक छत्तीसगढ़ पुलिस या DSP कल्पना वर्मा की ओर से इस वायरल पोस्ट और आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
[ad_2]
Source link