[ad_1]
Last Updated:
केरल ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, सेमीफाइनल में गुजरात को हराया. 68 साल बाद केरल फाइनल में पहुंचा, अब उसका मुकाबला विदर्भ से होगा. फाइनल 26 फरवरी से नागपुर में होगा.
Ranji Trophy ultimate: केरल ने गुजरात का सपना तोड़ फाइनल में जगह बना ली है.
नई दिल्ली. केरल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. उसने सेमीफाइनल में गुजरात को पीछे छोड़ा. केरल और गुजरात के बीच खेला गया सेमीफाइनल किसी टी20 मैच से कम रोमांचक नहीं रहा. फाइनल में जगह बनाने के लिए एक समय केरल को सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और गुजरात को दो रन चाहिए थे. इस नाजुक पल में केरल की टीम भारी पड़ी और उसने आखिरी विकेट लेकर फाइनल का टिकट कटा लिया.
केरल और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में केरल ने पहले बैटिंग करते हुए 457 रन बनाए. इसके जवाब में मैच के चौथे दिन तक गुजरात ने 7 विकेट पर 429 रन बना लिए थे. इस तरह जब पांचवें दिन खेल शुरू हुआ तो गुजरात को पहली पारी में बढ़त लेने के लिए 29 रन बनाने की जरूरत थी. वहीं, केरल को 3 विकेट चाहिए थे.
पांचवें दिन पहले घंटे में केरल और गुजरात के बीच एक-एक रन के लिए कड़ी टक्कर हुई. तकरीबन एक घंटे के खेल के बाद गुजरात का स्कोर 9 विकेट पर 455 रन था. अब उसे लीड लेने के लिए 3 रन चाहिए थे और केरल को एक विकेट. अगर गुजरात 457 रन पर ही आउट होता तो भी वही फाइनल में पहुंचता क्योंकि ग्रुप दौर में उसके ज्यादा अंक थे. लेकिन गुजरात 457 रन भी नहीं बना सका. केरल ने 455 के स्कोर पर गुजरात का आखिरी विकेट झटका. इस तरह उसने पहली पारी की बढ़त के आधा पर फाइनल में जगह सुनिश्चित की.
विदर्भ ने मुंबई को हराया
केरल ने गुजरात को 455 रन पर आउट करने के बाद अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 114 रन बनाए. इसके बाद दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गईं. केरल की टीम 68 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है. अब उसका सामना विदर्भ से होगा. विदर्भ ने दूसरे सेमीफाइनल में सितारों से सजी मुंबई को 80 रन से हराया. फाइनल मुकाबला 26 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा.
Delhi,Delhi,Delhi
February 21, 2025, 17:26 IST
[ad_2]
Source link