[ad_1]

नई दिल्ली. ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के दो साल के बाद आमिर खान एक बार फिर से पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. पर्दे पर इस बार वो साउथ सिनेमा से वापसी करेंगे. बॉलीवुड के ‘थलाइवा’ यानी रजनीकांत और उनकी लाडली श्रुति हासन के साथ वह साथ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम है ‘कुली’. फिल्म की शूटिंग फाइनली शुरू हो गई है. फिल्म की शूटिंग के लिए श्रुति और आमिर इन दिनों पिंक सिटी जयपुर में हैं.
बॉलीवुड में ‘कुली’ नाम से तीन फिल्म बन चुकी है. साल 1983 में अमिताभ बच्चन पर्दे पर ‘कुली’ बने नजर आए और लोगों के दिल जीत गए. फिर डेविड धवन ने गोविंदा और वरूण धवन के साथ साल 1995 और 2020 में फिल्म कुली नंबर 1 बनाकर लोगों को खूब हंसाया. अब आमिर और रजनीकांत इस फिल्म के लिए तैयार हैं.
आमिर खान- श्रुति हासन शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से श्रुति हासन और आमिर खान पहली बार पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति हासन ने गुरुवार को जयपुर में आमिर खान के साथ शूटिंग शुरू कर दी. फिल्म की शूटिंग विजाग और चेन्नई के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी की गई है. ‘कुली’ के कुछ हिस्सों की शूटिंग कर चुकी श्रुति इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं.
कैमियो रोल में दिखेंगे आमिर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर इस फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका स्क्रीन टाइम भले कम हो लेकिन ये किरदार काफी गहरा और यादगार होने वाला है.
लोकेश कनगराज करेंगे फिल्म का डायरेक्शन
फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं. कनगराज ‘विक्रम’, ‘कैथी’ और ‘लियो’ जैसी शानदार और सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, ‘कुली’ की टीम फिलहाल जयपुर में 10 दिनों तक शूटिंग करेगी, जिसमें फिल्म के महत्वपूर्ण सीन को कैद किया जाएगा. ‘कुली’ में रजनीकांत, श्रुति हासन और आमिर खान के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन समेत अन्य सितारे नजर आएंगे. सन पिक्चर्स निर्मित ‘कुली’ में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया. मल्टीस्टारर ‘कुली’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Tags: Aamir khan, Shruti Haasan, Superstar Rajinikanth
FIRST PUBLISHED : December 13, 2024, 10:20 IST
[ad_2]
Source link