[ad_1]
Last Updated:
अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में टी20 में डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. साल 2025 में वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए. टेस्ट में भारत की ओर से…और पढ़ें
अर्शदीप सिंह टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय शानदार लय में हैं.साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाला यह उदीयमान पेसर 2025 में नंबर वन भारतीय बॉलर बन गया है. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने डेब्यू के बाद बेहद कम समय में यह सफलता हासिल की. अर्शदीप ने जो उपलब्धि 61वें मैच में हासिल की उसे युजवेंद्र चहल को हासिल करने के लिए 80 मैच लग गए थे. चहल की बादशाहत को अर्शदीप ने अब तोड़ दिया है.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारतीय पेसर्स की लाज बचाने में सफल रहे. टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों में अनिल कुंबले नंबर वन पर हैं. कुंबल ने 132 टेस्ट में 619 विकेट चटकाए हैं जो किसी भारतीय का सर्वाधिक है. वहीं वनडे में भी कुंबले का राज है. कुंबले 269 वनडे में 334 विकेट लिए.वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं . जबकि टी20 में अर्शदीप सिंह ने एंट्री मारी है.
11 गेंद में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास… बने नंबर वन भारतीय बॉलर, युजवेंद्र चहल छूट गए पीछे
अर्शदीप सिंह के टी20 विकेटों की संख्या पहुंची 97 पर
अर्शदीप सिंह ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए . उन्होंने इंग्लैंड के दोनों ओपनर फिल साल्ट और बेन डकेट को आउट किया. इस दौरान उनकी बॉलिंग इकॉनोमी शानदार रही. उन्होंने 4.25 की इकोनोमी रेट से रन दिए . अर्शदीप सिंह के पास एक या दो विकेट और लेने का मौका था लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.उन्होंने अपनी टी20 विकेटों कों की संख्या 97 पर पहुंचा दिया है. सीरीज के बाकी बचे चार मैचों वह अपने विकेटों को 100 के पार पहुंचा सकते हैं.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप सिंह के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आता है. उन्होंने 96 विकेट लिए हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार 87 मैचों में 90 वहीं बुमराह 70 टी20 में 89 विकेट ले चुके हैं . हार्दिक पंड्या के नाम 110 मैचों में 89 विकेट दर्ज हैं.
New Delhi,Delhi
January 22, 2025, 21:30 IST
[ad_2]
Source link