[ad_1]
Last Updated:
साल 2025 बॉलीवुड के नाम रहा. पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दिख रहा था, लेकिन इस साल बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर और रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली फिल्में रहीं. यहां हम आपको 2025 की हाइएस्ट ग्रोसिंग हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें क्रिटिकली भी खूब सराहा गया.

साल 2025 में ‘कांताराः ए लीजेंड चैप्टर वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 850 करोड़ रुपए का ग्लोबल कलेक्शन किया. फिल्म ने कन्नड़ और हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन दैवेया स्टारर को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का ‘कांतारा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग हिंदी फिल्मों में आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अभी 10 दिन ही हुए है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 595 करोड़ रुपए का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं. क्रिटिक्स और ऑडियंस ने हर एक्टर और किरदार की तारीफ की है. अक्षय खन्ना ने पूर लाइमलाइट चुरा ली. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस साल फरवरी में आई लक्ष्मण उटेकर की ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा. विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘छावा’ 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने रिकॉर्ड तोड़ 827 करोड़ रुपए की कमाई की.

‘छावा’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा. फिल्म की कहानी, आलीशान सेट और एक्टर्स की अदाकारी इम्प्रेसिव रही. अक्षय खन्ना मुगल बादशाह औरंगजेब के किरदार में छा गए थे. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

‘छावा’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘सैयारा’ को भी खूब पसंद किया गया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस फर 579 मे करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह आईएमडीबी की पर इस साल की सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्म बनी है.

‘सैयारा’ को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म के जरिए अनीत पड्डा और अहान पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म की रोचक कहानी, म्युजिक और अदाकारी के लिए पॉजिटिव रिव्यूज मिले. इसके गाने लोगों की जुबां पर चढ़े रहे.

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ को भी ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा. फिल्म को क्रिटकली पॉजिटिव रिस्पांस मिले. इसकी कहानी ऑडियंस के दिलों को छू लिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 268 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. बाद में यह यूट्यूब पर रिलीज रेंट और सब्क्रिप्शन के आधार पर रिलीज हुई.

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिला. फैंस और आलोचकों ने सीक्वल में बढ़े ड्रामा और सस्पेंस को खूब पसंद किया. इसने फिल्म पर 243 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.
[ad_2]
Source link