[ad_1]
दुनियाभर में कई ऐसे शादीशुदा कपल हैं, जिनके बीच उम्र का फासला बहुत ज्यादा होता है. इनमें कोई अपने पार्टनर से 23 साल बड़ा है, तो किसी ने 26 साल छोटी लड़की से शादी कर ली. फिल्मी दुनिया में अरबाज खान और मिलिंद सोमन इसके महत्वपूर्ण उदाहरण हैं. लेकिन इनकी तरह कई और लोग भी हैं, जो अपने से कम उम्र के पार्टनर से दिल्लगी कर बैठे और शादी कर ली. ऐसे में इन्हें अक्सर लोगों के तीखे बाणों का भी सामना करना पड़ जाता है. आज हम आपको अमेरिका के रहने वाले एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई है. यह जोड़ी 23 वर्षीय जियाना डी’एलेसियो (Gianna D’Alessio) और 46 वर्षीय ग्रेग (Greg) की है, जिन्हें एक-दूसरे को देखते ही प्यार हो गया. इतना ही नहीं, जियाना बिन-ब्याही मां भी बन गईं. फिर शादी की. दोनों के बीच 23 साल का अंतर है. ऐसे में अक्सर लोग इन दोनों को बाप-बेटी समझ लेते हैं.
जियाना ने खुलासा किया है कि दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और एक-दूसरे को जानने के सिर्फ एक महीने के भीतर ही दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद वे दोनों एक ही घर में साथ रहने लगे. जियाना अपने पार्टनर से इतनी खुश थीं कि उन्होंने तुरंत ही फैमिली बढ़ाने का भी प्लान कर लिया. शादी से पहले ही डेटिंग के डेढ़ साल बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मेलोडी है. जियाना का कहना है कि 23 साल का अंतर होने के कारण लोग अक्सर उन्हें पिता-पुत्री समझने लग जाते हैं. हालांकि, लोगों की परवाह किए बगैर यह जोड़ा अपने आप में खुश है. जियाना भी दोबारा मां बनने वाली हैं. उनका कहना है कि हमारी सेक्स लाइफ भी बहुत अच्छी है. ऐसे में परिवार बढ़ाने में हमें कोई हर्ज महसूस नहीं हुआ. हालांकि, उन्हें अपने उम्र के अंतर वाले रिश्ते को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.
कंटेंट क्रिएटर जियाना ने बताया, “हमारे रिश्ते में एकमात्र परेशानी जलनखोर लोग हैं, जो हमें बर्बाद करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोग अक्सर कमेंट करके लिखते हैं, ‘तुम सिर्फ पैसे के लिए उसके साथ हो.’ यह सच है कि हमारा रिश्ता उन सभी अजनबियों को परेशान करता है, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. ऐसे लोगों के शब्दों से मुझे हंसी आती है.” उन्होंने यह भी कहा, “सौभाग्य से मुझे, दोस्तों या परिवार से कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं मिली है.” जियाना ने एक घटना को याद करते हुए बताया, “मैं एक बार डॉक्टर के यहां गई थी, तभी रिसेप्शनिस्ट ने पूछा: ‘क्या यह पिता हैं?’ यह सुनते ही हम दोनों हंस पड़े और उन्हें सही किया कि वह मेरे पति हैं. रिसेप्शनिस्ट हैरान थी कि मैंने इतनी कम उम्र में शादी कर ली है और कहा कि मैं एक बच्ची जैसी दिखती हूं.”
लोग करते हैं भद्दे-भद्दे कमेंट्स!
जियाना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इस दौरान उनके पति के साथ रोमांटिक अंदाज को देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं. ज्यादातर लोग उनके उम्र के फासले पर सवाल उठाते हुए भद्दे कमेंट्स करते हैं. हाल ही में उन्होंने जब ग्रेग के साथ वीडियो शेयर किया तो एक यूजर ने लिखा, “वह आपके पिता की तरह बूढ़े दिखते हैं.” दूसरे ने कहा, “अगली बार क्या आप यह बता सकती हैं कि आप इस आदमी के साथ क्यों हैं?” एक अन्य यूजर ने जोड़ा, “और वह एक वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) को डेट कर रही है, यह दुखद है.” बता दें कि जियाना ने जून 2022 में ग्रेग से मिलने से पहले किसी भी बड़े या छोटे व्यक्ति को डेट नहीं किया था. लेकिन छह महीने के भीतर ही उन्होंने शादी कर ली. उन्होंने कहा, “जिस मिनट हम मिले, वह प्यार में पड़ गया था. मैं भी थी, लेकिन मेरे लिए वह पहले दोस्त था.”
दो बच्चों के पिता थे ग्रेग!
काम के सिलसिले में हुई मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो गया. जियाना को पता चला कि ग्रेग दो बच्चों के पिता हैं. लेकिन उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ा. वो कहती हैं, “ग्रेग की उम्र ने मुझे कभी परेशान नहीं किया है.” लेकिन ग्रेग के बच्चे एक और मां पाकर बहुत खुश हैं. जियाना ने कहा, “मैं आभारी हूं कि मुझे कोई ऐसा मिला जो मेरे साथ अच्छा व्यवहार करता है. उसने मुझे एहसास कराया है कि सच्चा प्यार क्या है.” वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दिखाने की कोशिश करते हैं कि प्यार की कोई उम्र या सीमा नहीं होती. उन्होंने अंत में कहा, “अगर आप किसी चीज को पाना चाहते हैं, तो दूसरों की राय लेने की कोई जरूरत नहीं है. अक्सर दूसरे लोग आपको रोकने की कोशिश करेंगे, जबकि यह आपकी ज़िंदगी है, उनकी नहीं. जो लोग मायने रखते हैं, वे आपके लिए खुश होंगे. ग्रेग मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, और मैं उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकती.”
[ad_2]
Source link