Headlines

24 साल बाद बोलीं ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार से नहीं मिलती मेरी सोच, ‘लोगों को लगता वो मेरा पति नहीं है…’

[ad_1]

Last Updated:

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार जल्द ही सिल्वर जुबली मनाते नजर आएंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कपल के बीच कुछ भी सेम नहीं हैं. दोनों की विचारधाराएं बिल्कुल अलग हैं और इस बात का खुलासा हाल ही में ट्विंकल खन्ना …और पढ़ें

अक्षय कुमार को लेकर बोलीं ट्विंकल खन्ना, 'लोग सोचते, वो मेरा पति नहीं है...'

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार

हाइलाइट्स

  • ट्विंकल खन्ना बोलीं, मुझे यकीन नहीं, स्टार वाइफ जैसी कोई चीज मौजूद है?
  • स्टार वाइफ के सवाल पर ट्विंकल को होती चिड़चिड़ाहट
  • अक्षय और ट्विंकल को पसंद है जल्दी सोना- जल्दी उठना और लूडो खेलना

नई दिल्लीः Sky Force स्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी और अब उनकी शादी को लगभग 24 साल हो चुके हैं. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम आरव है और एक बेटी जिसका नाम नितारा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कपल की आपसी विचारधाराएं बहुत अलग हैं और उनमें बमुश्किल शायद ही कोई समानता है. उन्होंने अक्सर बताया है कि उनके राजनीतिक विचार कैसे अलग-अलग हैं और कैसे उन्हें अक्सर उनके विपरीत विचारधाराओं के लिए दोषी ठहराया जाता है.

हाल ही में ट्विंकल खन्ना टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने नए कॉलम में लिखा, इंटरव्यू के बैठते वक्त मुझसे पूछा जाता है, ‘आप एक स्टार वाइफ हैं; तो आपको कैसा लगता है?’ ऐसा सवाल सुनते ही मेरा मान रिपोर्टर की उंगली काटने को करता है..लेकिन मैं फिर जवाब देती हूं, ‘मुझे यकीन नहीं है कि ‘स्टार वाइफ’ जैसी कोई चीज मौजूद है, जब तक कि, जिस तरह से मांगलिक महिलाएं पेड़ों से शादी करती हैं, कुछ राहु केतु के दोष के कारण और आप किसी स्टार से शादी कर लेते हैं.’

ट्विंकल खन्ना ने ने आगे लिखा कि, इस भयंकर सवाल का अंसर देने के 20 साल बाद भी मेरे पास चिड़चिड़ाहट के लिए एक सीप जैसा रवैया है और जवाब में ज्ञान के काले मोती गढ़ने की क्षमता है. मुझसे अक्सर हमारे राजनीतिक विचारों में अंतर के बारे में भी पूछा जाता है और इसके लिए मुझे दोषी ठहराया जाता है. यह लगभग ऐसा है जैसे लोग मानते हैं कि वो मेरा पति नहीं है, बल्कि एक बच्चा है जो मेरी बात सुनेगा जब मैं कहती हूं, ‘बेटा जी, कृपया सड़क के लेफ्ट साइड चलें, और मैं आपको एक फ्रूटी दूंगी.’ आगे वो कहती हैं कि उन्होंने अब अक्षय के साथ रहकर हर एक सिचुएशन को हैंडल करना बखूबी सीख लिया है.

गल्टा इंडिया के साथ पिछले एक इंटरव्यू में, अक्षय कुमार ने भी अपने और ट्विंकल के बीच के अंतरों के बारे में बात की थी. अक्षय ने कहा था, “मैं और मेरी पत्नी बहुत अलग हैं. हम एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. वो बाएं सोचती है, मैं दाएं सोचता हूं. हम दोनों में जो एकमात्र चीज समान है वो यह है कि हम दोनों को जल्दी सोना और जल्दी उठना पसंद करते हैं. एक और चीज जो हमें पसंद है वो है रम्मी या लूडो खेलना. हमारे बीच और कुछ भी समान नहीं है. लेकिन, यह सिर्फ इतना ही नहीं है. सम्मान सबसे महत्वपूर्ण चीज है और एक-दूसरे को स्पेस देना महत्वपूर्ण है. लोगों में 36 गुण होते हैं, जरूरी नहीं कि वे सभी एक जोड़े में समान हों. लेकिन अगर आपके पास एक-दूसरे का सम्मान करने का एक गुण है, तो मुझे लगता है कि यह एक रिश्ते में आवश्यक सभी गुणों के बराबर है.’ इस बीच, काम के मोर्चे पर, अक्षय कुमार वर्तमान में स्काई फोर्स में नजर आ रहे हैं. फिल्म वीर पहरिया की पहली फिल्म है और इसमें सारा अली खान भी हैं. फिल्म पहले दिन ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है और उसने बेहतरीन कलेक्शन किया है.

homeentertainment

अक्षय कुमार को लेकर बोलीं ट्विंकल खन्ना, ‘लोग सोचते, वो मेरा पति नहीं है…’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *