Headlines

24208 रन… 48 शतक… वर्ल्ड कप भी जिताया, कमाई के मामले में भी कम नहीं दिग्गज

[ad_1]

Last Updated:

Rahul Dravid Net Worth: भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के लिए आज 11 जनवरी का दिन बेहद खास है. राहुल 11 जनवरी 2025 को 52 साल के हो गए हैं. उन्होंने भारत के लिए 24000 से भी अधिक रन बनाए हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के लिए आज 11 जनवरी का दिन बेहद खास है. राहुल आज के दिन ही साल 1973 में इंदौर में पैदा हुए थे. वह 52 साल के हो गए हैं. राहुल ने अपने इंटरनेशनल करियर में 24000 से भी अधिक रन बनाए हैं. साथ ही उन्होंने अपनी कोचिंग में साल 2024 में टी20 विश्व कप जिताने में भी भारत की मदद की. राहुल की कमाई लगातार बढ़ रही है.

राहुल द्रविड़ को क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. वह शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. द्रविड़ का पिच पर टिकना गेंदबाजों के लिए काल साबित होता था. यही वजह है कि उन्हें द वॉल का उपनाम दिया. द्रविड़ भारत के अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 320 करोड़ के आस पास है. जो लगातार बढ़ती ही जा रही है.

Champions trophy: सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन को नहीं मिलेगा मौका, आकाश चोपड़ा ने कर दी भविष्यवाणी, कारण भी बताया

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में कई ब्रांड एंडोर्समेंट किए हैं और ब्रांड डील के जरिए काफी कमाई की है. उन्होंने रीबॉक, पेप्सी, किसान, कैस्ट्रॉल जैसे ब्रांड के साथ काम किया है. राहुल द्रविड़ के पास बेंगलुरु में एक आलीशान घर है. जिसे उन्होंने साल 2010 में खरीदा था. उनके घर कीकीमत करोड़ों में है. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो द्रविड़ के पास मर्सिडीज़ बेंज, पोर्सचे जैसी महंगी गाड़ियां हैं.

राहुल द्रविड़ ने 3 अप्रैल 1996 को सिंगापुर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया था. टेस्ट में उन्होंने को डेब्यू किया था. वह भारत के महान क्रिकेटरों की गिनती में आते हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 164 टेस्ट, 344 वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 24208 रन बनाए हैं. सबसे अधिक रन 13288 उन्होंने टेस्ट में बनाए हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *