Headlines

25 साल पहले वर्ल्ड कप जीतने पर मिला सरप्राइज… युवराज सिंह को किसने गिफ्ट की थी कार, हर सीट पर नाम

[ad_1]

चंडीगढ़. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की 25 साल पुरानी कार इनदिनों सुर्खियों में हैं. युवी को यह कार उनके पिता योगराज सिंह ने बेहद खास मौके पर गिफ्ट की थी. उस स्पोर्ट्स मॉडल होंडा सिटी को योगराज सिंह ने अपग्रेड कर दिया है. उन्होंने कार के बाहर और अंदर कई सारी चीजें बदल दी है.योगराज ने कार को येलो कलर करवा कर,इसके ऊपर युवराज सिंह की फोटो लगवाई है. कार की हर सीट पर युवी का नाम, म्यूजिक सिस्टम और डिकी में भी स्पीकर पर युवराज की फोटो लगी हुई है. युवराज सिंह तब अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे. घर वापसी पर पिता ने उन्हें यह कार गिफ्ट की थी जो आज भी नई कारों को टक्कर दे रही है. भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

न्यूज 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में योगराज सिंह (Yograj Singh) ने बताया कि पिछले महीने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जब चंडीगढ़ आया तो रात को हम दोनों इस कार में बैठे और युवी ने ड्राइव की. वो काफी खुश था और भावुक भी.योगराज सिंह ने कहा मेरी इच्छा है कि इस कार को युवराज का बेटा चलाए. युवराज सिंह ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. यहीं से उनकी दिग्गज क्रिकेटर बनने की शुरुआत हुई.इसके बाद युवी ने इंटरनेशनल स्टेज पर कई रिकॉर्ड कायम किए.

2025 की पहली हैट्रिक… श्रीलंकाई गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, फिर भी टीम ने गंवा दी ODI सीरीज

पिता योगराज ने युवी को दिया सरप्राइज गिफ्ट
योगराज सिंह ने बताया कि जब युवराज उनसे गाड़ी की डिमांड करते थे तो पित यही कहते थे कि पहले कुछ करके दिखाओ. इसके बाद युवी ने ठान लिया था कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना है.पिता ने कहा कि जब युवी वर्ल्ड कप जीतकर श्रीलंका से एयरपोर्ट पर लौटा तो वहीं पर पिता से कहा कि मैंने वो कर दिखाया जिसका आपको इंतजार था. उन्होंने एयरपोर्ट पर पिता से गाड़ी की डिमांड की. युवी ने कहा कि मैंने वो कर दिखाया जसिके लिए मुझे अब तो गाड़ी मिलनी चाहिए. बेटे को एयरपोर्ट से लेने पिता और युवी की मम्मी गई हुई थीं. युवराज की ये बातें सुनकर पिता योगराज ने कहा कि पहले सीनियर टीम में जगह बनाओ, फिर तुम्हें गाड़ी मिलेगी.हालांकि तब योगराज सिंह ने युवी के लिए स्पोर्ट्स मॉडल होंडा सिटी कार खरीद चुके थे. युवी जब घर पहुंचे तो कार को देखकर हैरान रह गए.

युवराज सिंह का इंटरनेशनल करियर
युवराज सिंह ने भारत की ओर से 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में तीन शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से 1900 रन बनाए जबकि 304 वनडे में 8701 रन बनाए. युवी ने वनडे में 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े. टी20 में युवराज ने 1177 रन बनाए. टी20 में उन्होंने 8 हाफ सेंचुरी जड़ी है. युवराज 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे.

Tags: Yograj singh, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *