[ad_1]
Last Updated:
एमीलिया नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर हॉन्टेड एमीलिया के नाम से फेमस हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि 250 साल पुराने घर के नीचे उन्हें काफी हैरान …और पढ़ें
महिला ने जमीन से आवाज सुनी तो उसने लकड़ी का बोर्ड हटाकर देखा. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
हाइलाइट्स
- एमीलिया को 250 साल पुराने घर के नीचे से मिला राज
- फर्श के नीचे से मिला 1904 का सिक्का और सोने की किताब
- वीडियो में लोगों ने किताब को पोस्टेज बुक बताया
पुराने घरों के आर्किटेक्चर बेहद अनोखे होते हैं. वो चीजें आजकल आपको घरों में देखने को नहीं मिलेंगी. इस वजह से बहुत से लोग पुराने समय के घरों को खरीदते हैं और उसके डिजाइन को बरकरार रखते हुए फिर उसको रेनोवेट करते हैं. एक विदेशी महिला ने भी हाल ही में अपने 250 साल पुराने घर के बारे में हैरान करने वाली बात बताई. उसने बताया कि उसके घर की फर्श के नीचे से खन-खन की आवाज आती थी. जब उसने फर्श हटाकर देखा तो वो हैरान हो गई क्योंकि नीचे से 250 साल पुराना राज मिला.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एमीलिया नाम की एक महिला सोशल मीडिया पर हॉन्टेड एमीलिया के नाम से फेमस हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि 250 साल पुराने घर के नीचे उन्हें काफी हैरान करने वाली चीज दिखाई दी. उन्होंने बताया कि घर में लकड़ी की फर्श थी, जो अंदर से खोखली लगती थी और उसपर चलने से खन-खन की आवाज आती थी. उन्होंने सोचा कि वो फर्श को ठीक करेंगी.
महिला को जमीन के नीचे से सिक्का मिला. (फोटो: TikTok/@haunted_amelia)
फर्श के नीचे से मिली किताब
इस वजह से जब उन्होंने लकड़ी की फर्श को हटाकर देखा तो उसके नीचे उन्हें एक पुराना सिक्का मिला जो 1904 के समय का एडवर्ड 7 के दौर का था. इसके अलावा एक सोने के रंग चढ़ी किताब भी मिली. वो आवाज सिक्के की आती थी. किताब भी बेहद गंदी थी. किताब में पुरानी तस्वीरें थीं. उन्हीं में से एक फोटो उस घर की थी, जो अंदर से खाली लग रहा था. अंदर कुछ छोटीमोटी चीजें और भी थीं.
लोगों ने बताया क्या है किताब की हकीकत
लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि किताब काफी डरावनी लग रही है. पर कुछ लोगों ने कमेंट कर बताया कि वो किताब एक पोस्टेज बुक है और उसमें जो परछाई नजर आ रही है, वो सिर्फ किताब के पुराने होने की वजह से हुआ है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब लोगों को घर से कुछ मिला हो. अमेरिका में कपल ने 130 साल पुराना घर खरीदा, एक दिन मिला अंजान खत, लिखी थी मकान से जुड़ी ऐसी बातें, पढ़कर उड़े होश!
January 31, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link