Headlines

26 जनवरी पर लड़के ने दिया भाषण, जेब में हाथ डालकर कर दी ऐसी मांग, प्रिंसिपल बेहोश, कोमा में क्लास टीचर!

[ad_1]

Last Updated:

Republic Day 2025: 26 जनवरी पर बच्चा भाषण देने के लिए जब स्टेज पर कॉन्फिडेंस में आता है, तो लगता है कि इसकी तैयारी ज़बरदस्त है. हालांकि जैसे-जैसे भाषण बढ़ता है, उसकी बातें सुनकर टीचर्स को चक्कर आने लगते हैं.

26 जनवरी पर लड़के ने दिया भाषण, कर दी ऐसी मांग, प्रिंसिपल बेहोश!

लड़के का भाषण सुन कोमा में टीचर! (Credit- Instagram/comedycentralite)

रिपब्लिक डे यानि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. यहां बच्चे नाच-गाने से लेकर भाषण देकर इस दिन के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति का प्रदर्शन करते हैं. कई बार बच्चों की तैयारी ऐसी ज़बरदस्त होती है कि हम चकित रह जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि वो अपनी लाइनें भूल जाते हैं. हालांकि आज हम आपको जिस बच्चे का भाषण सुनाने जा रहे हैं, वो कुछ अलग ही है.

आमतौर पर बच्चे जब भाषण देने के लिए खड़े होते हैं, तो थोड़ा डर जाते हैं. 26 जनवरी पर बच्चा भाषण देने के लिए जब स्टेज पर कॉन्फिडेंस में आता है, तो लगता है कि इसकी तैयारी ज़बरदस्त है. हालांकि जैसे-जैसे भाषण बढ़ता है, उसकी बातें सुनकर टीचर्स को चक्कर आने लगते हैं. उन्हें समझ ही नहीं आता कि बच्चे को रोकें कैसे और बच्चा चुप होने का नाम नहीं ले रहा था.

ऐसा भाषण नहीं सुना होगा …
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूल के फंक्शन में 26 जनवरी पर भाषण देने खड़ा हुआ है. हाथ में माइक लेकर वो जेब के अंदर एक हाथ डाले किसी कॉन्फिडेंट स्पीकर की तरह खड़ा हुआ है. भाषण शुरू करते ही वो बताता है कि 26 जनवरी 26 जनवरी के दिन आता है और ये 25 जनवरी के बाद आता है. ये दिन बच्चों के लिए खुशियां लेकर आता है क्योंकि स्कूल की छुट्टी होती है … बात इतने पर ही खत्म नहीं होती, वो इसके बाद सरकार से एक दिलचस्प मांग भी करता है. आप ये इस वीडियो में सुनिए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *