[ad_1]
Last Updated:
Zaheer Khan luxurious condominium: अपने दौर के स्टार क्रिकेटर और IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स के नवनियुक्त मेंटॉर जहीर खान ने मुंबई के लोअर परेल में 11 करोड़ रुपये का लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.
जहीर खान ने मुंबई के लोअर परेल में 11 करोड़ रुपये का लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.
हाइलाइट्स
- पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने मुंबई में नया फ्लैट खरीदा
- लोअर परेल स्थित अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपये
- IPL 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बनाया है मेंटॉर
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. ‘मायानगरी मुंबई’ के लोअर परेल इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत 11 करोड़ रुपये है. स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी. रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा,’उसने संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है. यह लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया.
तीन-तीन पार्किंग स्पेस
बयान के अनुसार, यह संपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा डेवलप किया गया है. अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है. इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं.
साउथ मुंबई के नजदीक लोअर परेल
इस सौदे में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है. रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है. इस प्रोजेक्ट में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत कीमत वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है.
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब
लोअर परेल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच की दूरी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से 18.3 किलोमीटर है. लोअर परेल मुंबई के पॉश एरिया में से एक है, जहां कई अच्छे आवासीय और व्यावसायिक स्थान हैं. यहां कई रेस्तरां और कॉर्पोरेट ऑफिस भी हैं.
New Delhi,Delhi
February 17, 2025, 14:29 IST
[ad_2]
Source link