[ad_1]
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की एक महिला को अजीबोगरीब शौक है. वह मकान से ईंट पत्थर निकालकर खाने लगती है. महिला की इस हरकत से उसके पास-पड़ोसी भी परेशान हैं.
पत्थर खाती हुए गिरजा बाई
जांजगीर चांपा : खाने के नाम सुनते ही लोगों के मन में अलग अलग प्रकार के पकवान खान के मन में आने लगते है, हर किसी को अलग अलग डिश खाने का शौक रहता है, लेकिन जांजगीर चांपा जिले के खोखरा गांव की रहने वाली एक महिला को पत्थर और ईंट खाने का शौख है, यहां की महिला प्रतिदिन ईंट या पत्थर खाती है, और इसे खाते हुए उन्हें 25 से 30 साल हो गए है.
ग्राम खोखरा की रहने वाले गिरजाबाई बरेठ ने बताया की वह रोजाना पत्थर ईंट खाती है, क्योंकि उन्हें अब यह खाने में अच्छा लगने लगा है, और यह खाने हुए उन्हें लगभग 30 साल हो गए इसलिए पत्थर ईंट खाने की आदत सी हो है, अब इसके बिना रहना मुश्किल हो गया है, पत्थर और ईंट खाने की कैसे शुरुआत की इसके बारे में महिला गिरजा बाई ने बताया की जब 30 साल पहले चुना से घर की पुताई कर रही थी तो इसकी खुश्बू अच्छी लगने लगी और उसी में से सूखा चूना खाया. उसके बाद 2-3 साल तक खाने लगी उसके बाद तालाब नहाने जाती थी.
यह भी पढ़ें : Kumbh Rashifal : कुंभ राशि के स्वामी हैं शनिदेव, शारीरिक कष्टों से रहेंगे दूर, परिवार में सुनने को मिलेगा शुभ समाचार
वहां कुरकुरिया पत्थर मिला उसे खाने लगी क्योंकि यह पत्थर दांत से आसानी से टूट जाता है, और साथ ही ईंट भी खाने लगी और बताया कि अब ईट और पत्थर खान की आदत इतनी हो गई हैं कि जिस दिन नहीं खाती है उसे दिन जी मचलता है, दांत किनकिनाने लगता है. पहले पहले उसके बेटे बहु लोग खाने से मना करते थे लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोलता है. वही उसके पोते करन बरेठ ने बताया कि उसकी दादी पत्थर ईंट खाती है, पत्थर को थोड़ा कम करवाए है लेकिन वर्तमान में वह ईंट इतना ज्यादा खाती है कि दिनभर में आधा से ज्यादा खा जाती हैं, जैसे लड़के लोग गुटखा खाते हैं वैसे वह ईंट को खाते रहती है. इसके साथ ही महिला के घर वालों ने बताया कि उसे आज तक डाइजेशन तक में कोई समस्या नहीं हुई.
यह भी पढ़ें : 30 साल से ईंट-पत्थर को खीरे की तरह चबाकर खा रही, आज तक न दांत खराब हुए…न पेट, जानें कौन है ये महिला
Janjgir-Champa,Chhattisgarh
January 22, 2025, 15:51 IST
[ad_2]
Source link