Headlines

30 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन में कपल ने रचाई शादी

[ad_1]

Last Updated:

आइसलैंड के रहने वाले एलेक्सैंडर वैलूर (Alexander Valur) और फ्रांस की रहने वाली उनकी मंगेतर कीटा ने हाल ही में प्ले एयरलाइन्स पर शादी रचाई. कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की शादी का वीडियो पोस्ट किया …और पढ़ें

30000 फीट की ऊंचाई पर कपल ने रचाई शादी, यात्री बने मेहमान!

कपल ने प्लेन में शादी की. (फोटो: Instagram/playairlines)

हाइलाइट्स

  • कपल ने 30000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन में शादी रचाई
  • शादी के गवाह बने प्लेन के 200 यात्री, जमकर हुआ जश्न
  • आइसलैंड से फ्रांस जा रहे थे एलेक्सैंडर और कीटा

शादी किसी भी कपल के लिए बेहद खास पल होता है. ऐसे में वो चाहते हैं कि इस पल को यादगार बना लें. इस वजह से लोग शादी को अलग-अलग जगहों पर करने का विचार करते हैं. बहुत से लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं. कोई पहाड़ों पर करना चाहता है, कोई बड़े और फेमस इमारतों के सामने करना चाहता है. पर एक कपल ने 30 हजार फीट (couple marry at 30,000 toes) की ऊंचाई पर शादी की. उन्होंने एक प्लेन में शादी रचाई और उनके इस खास पल के साक्षी प्लेन के सभी यात्री बने, जो मेहमान भी बन गए और साथ में अंदर जश्न का माहौल भी बन गया.

न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड के रहने वाले एलेक्सैंडर वैलूर (Alexander Valur) और फ्रांस की रहने वाली उनकी मंगेतर कीटा ने हाल ही में प्ले एयरलाइन्स पर शादी रचाई. कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की शादी का वीडियो पोस्ट किया है और साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. कपल आइसलैंड से फ्रांस जा रहे थे. वो 2 सालों से साथ हैं और इस दौरान उन्होंने बहुत सी यात्राएं की हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *