Headlines

30 हजार में ‘अमर’ होने की किट बेच रहा है अरबपति, दावा है उम्र थामने का!

[ad_1]

Last Updated:

आदि-अनादिकाल से इंसान जिस एक चीज़ के आगे हार जाता है, वो बढ़ती हुई उम्र और मौत है. ऐसे में जिसके पास भी ज्यादा पैसे हैं, वो उम्र को थामने की कोशिश में लग जाता है. इसीलिए इस वक्त अरबपति ब्रायन जॉनसन भी चर्चा में…और पढ़ें

30 हजार में 'अमर' होने की किट बेच रहा है अरबपति, दावा है उम्र थामने का!

अमरता वाली किट बेच रहा है अरबपति.

हाइलाइट्स

  • ब्रायन जॉनसन अमर होने की कोशिश में लगे हैं.
  • उन्होंने ‘Don’t Die Summit’ नामक समिट आयोजित की.
  • समिट में शामिल होने के लिए 30,342 रुपये का टिकट था.

जन्म और मृत्यु जीवन के दो पहलू हैं, जिस पर किसी का भी कोई वश नहीं है. इंसान किसी भी पोज़िशन पर हो या उसने कितने भी पैसे कमा डाले हों, मौत को कोई टाल नहीं सकता और न ही बढ़ती हुई उम्र को पीछे धकेल सकता है. जैसे-जैसे उम्र खत्म होती जाती है, इंसान के इस दुनिया से जाने का वक्त भी नज़दीक आता जाता है. हालांकि ब्रायन जॉनसन नाम का अमेरिकन अरबपति सीधे मौत को चुनौती दे रहा है.

ब्रायन जॉनसन ने अमर होने की ज़िद पाल रखी है. इसके लिए वो हर काम कर रहा है, जो पैसे, तकनीक और शरीर के बल पर किया जा सकता है. वो अपनी बेशुमार दौलत को सिर्फ इस रिसर्च में लगा रहा है कि उसे किस तरह अमर हो जाना है. अब अपने एक्सपीरियंस को दूसरों तक पहुंचाने और उन्हें भी अपनी उम्र लंबी करने के लिए ब्रायन जॉनसन ने एक समिट रखा, जिसका नाम Don’t Die Summit रखा गया.

‘अमर’ होने की दवाई ले लो
न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में आयोजित इस सेमिनार में ब्रायन जॉनसन ने लोगों के बीच आकर उम्र को पीछे धकेलने के बारे में जानकारी दी. उनके इस समिट में शामिल होने के लिए $349 यानि 30,342 रुपये का टिकट खरीदना था. इसके अंदर उन्हें ब्रायन जॉनसन वाला अल्ट्रा क्लीन लंच सर्व किया गया, जिसमें एडोबो स्टीक, किनोवा और भुनी हुई सब्जियां शामिल थीं. इसके साथ उन्हें अरबपति का लॉन्गेविटी मिक्स भी पिलाया गया, जो चमकीले गुलाबी रंग का था. ये अलग-अलग पाउडर्स का मिश्रण हैं, जो पानी में डालने के बाद थोड़ा कड़वा लगता है. इतना ही नहीं एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल, मशरूम पाउडर और स्नेक ऑयल नाम का एक तेल भी ऑफर किया गया. इसके अलावा उनका ब्लड टेस्ट भी हुआ, जिसमें उन्हें ये पता चला कि उनके फेफड़ों, दिल, लिवर, दिमाग और दूसरे ऑर्गन्स की उम्र कितनी हो चुकी है.

खुद अमरता की ज़िद ठान ली
ब्रायन जॉनसन हर साल 1 करोड़ 74 लाख रुपये सिर्फ इसी वेंचर में लगाते हैं. उनकी दिनचर्या भी काफी सख्त है. सुबह 4.30 बजे जागने के बाद अगले 4 घंटे में ही वो जो खाना है, वो खा लेते हैं. सुबह के 9 बजे उनका आखिरी खाना हो जाता है. नाश्ते में जहां वो कोको पाउडर के साथ प्रोटीन मिक्स और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के साथ मैकाडामिया नट मिल्क लेते हैं, वहीं सुबह के 9 बजे वे सब्ज़ियों, नट्स, सीड्स और बेरीज़ के साथ दिन का आखिरी खाना खा लेते हैं. इतना ही नहीं वे साढ़े 8 बजे सो भी जाते हैं. इसके बीच उनकी 60 मिनट की एक्सरसाइज़ होती है, जिसमें बहुत कुछ शामिल होता है.

homeajab-gajab

30 हजार में ‘अमर’ होने की किट बेच रहा है अरबपति, दावा है उम्र थामने का!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *