[ad_1]
Last Updated:
आज जहां दुनिया को परमाणु युद्ध की कगार पर माना जा रहा है. ऐसे में एक टाइमट्रैवलर की चर्चा हो रही है, जो आज नहीं, बल्कि आज से 25 साल पहले आया था. यह टाइमट्रैवलर 2036 से आया था और उसने साल 2000 में इंटरनेट पर कई…और पढ़ें
इस शख्स ने भविष्य से आकर कई बातों के बारे में भविष्यवाणियां की थी, जो सच हुईं.
हाइलाइट्स
- टाइम ट्रैवलर जॉन टिटोर ने 2000 में भविष्यवाणियां कीं
- टिटोर ने परमाणु युद्ध और तानाशाही संघर्ष की चेतावनी दी
- टिटोर की कुछ भविष्यवाणियां सच साबित हुईं
टाइम ट्रैवलर्स की बहुत सी कहानियां सुनने को मिलती हैं. इनमें सबसे ज्यादा उन लोकप्रिय तस्वीरों की कहानियां हैं, जिनमें उनके समय के बहुत आगे ईजाद की गई चीजें दिखती हैं. लेकिन हम बात कर एक बहुत ही रहस्यमीय टाइम ट्रैवलर की यह आज से 11 साल बाद के समय से इतिहास में गया था और उसने नए नए आए इंटरनेट पर परमाणु युद्ध की भविष्यवाणियां की थीं. इतना ही नहीं उसने यहां तक भी बताया कि इतिहास में कितने साल पहले गया था.
एक टाइम ट्रैवलर की भविष्यवाणियां
साल 2000 में इंटरनेट पर जॉन टिटोर नाम के शख्स ने एक इंटरनेट फोरम पर भविष्य की कुछ चेतावनियों का जिक्र किया. इनमें सबसे प्रमुख भविष्य में परमाणु संघर्ष और तानाशाही शासकों के बीच संघर्ष हैं. उसने यह भी दावा किया कि वह टाइम मशीन से आया है. 2 नवबंर 2000 को उसने लिखा कि वह एक टाइम ट्रैवलर है.
कहां और कब से आया था वो
टिटोर का दावा था कि वह 2036 के भविष्य के फ्लोरिडा प्रांत से आया था और सेना का सदस्य था. 1975 में जाने के बाद वह लौटते हुए साल 2000 में व्यक्तिगत कारणों से रुका था. उसने यह भी कहा, “आप लोगों को भविष्य में पसंद नहीं किया जाता है. क्योंकि यह दौर पूरी तरह से आलसी, मतलबी और लापरवाह लोगों को युग माना जाएगा.”
इस टाइम ट्रैवलर ने परमाणु संघर्ष की भी भविष्यवाणी की थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)
सच हुई कुछ भविष्यवाणियां
हैरानी की बात ये है कि टिटोर की भविष्यवाणियों में कई चौंकाने वाली थीं. इनमें 2003 के इराक युद्ध से पहले उसने बड़े पैमाने पर विनाश करने वाले हथियारों के धोखे के बारे में लिखा था. कई लोग मानते हैं कि टिटोर को इराक युद्ध और उससे संबंधित दावों के विवाद के बारे में पता था. इसके अलावा उसने बताया कि वह आईपीएम 5100 कम्प्यूटर को लेने के लिए 1975 में गया था. 2004 में आईबीएम ने माना कि उसके पास यह शक्तिशाली कम्प्यूटर था जिसकी एक गुप्त कार्यक्षमता को उसने दुनिया से छिपा कर रखा था.
नासा का कोलंबिया अभियान
टिटोर ने यह पूछा कि आप मुझे यह जरूर बताएं कि आपने स्पेस प्लेन के गर्म होने की समस्या को कैसे सुलझाया. लोग दावा करते हैं कि टिटोर का इशारा कालंबियां स्पेसक्राफ्ट के हादसे की ओर था, और वह नासा के उस अभियान का अंजाम से परिचित था, जिसमें मशहूर एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें: 130 साल तक रहस्य बना रहा सीरियल किलर जैक द रिपर, अब वैज्ञानिकों ने DNA से पहचाना असली कातिल!
टिटोर की कुछ भविष्यवाणियां, जैसे कि 2004 में अमेरिका में गृहयुद्ध का फैलना, दुनिया में मैडकाउ महामारी के फैलना, गलत साबित हुईं. कई लोगों को कहना है कि उसने चेतावनी देकर इन्हें होने से बचाया था तो वहीं यह भी दावा किया गया कि इन सभी पोस्ट के पीछे दो अमेरिकी थे जिन्होंने कुछ सालों बाद जॉन टिटोर फाउंडेशन नाम कीकंपनी खोली थी. फिर भी आज तक कई लोग टिटोर को एक रहस्य ही मानते हैं. जिसकी कुछ पोस्ट ने उस दौर में हचलल मचा दी थी.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 17, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link