[ad_1]
Last Updated:
अभिषेक शर्मा ने टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में शतक जड़ने का इनाम अभिषेक को रैंकिंग में मिला है. आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत क…और पढ़ें
टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा.
हाइलाइट्स
- 24 साल के अभिषेक शर्मा ने 5वें टी20 में 135 रन की तूफानी पारी खेली थी
- अभिषेक शर्मा 38 से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं
- आईसीसी टी20 बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज टॉप 5 में छाए हैं
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 38 स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिाई ओपनर ट्रेविस हेड का सिरदर्द बढ़ा दिया है जो इस समय नंबर वन पर विराजमान हैं. अभिषेक और हेड के बीच रेटिंग अंक का फासला बेहद कम हो गया है. अभिषेक सहित तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव टॉप 5 में डटे हुए हैं. हेड 855 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर हैं जबकि अभिषेक 829 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं जिनके 803 अंक हैं जबकि फिल साल्ट 798 अंक के साथ चौथे वहीं सूर्यकुमार यादव 738 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और अंतिम टी20 मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 135 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को 4-1 से सीरीज दिलाने में अहम भूमिका निभाई.अभिषेक ने 54 गेंद की अपनी पारी में 13 छक्के मारे. यह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है. इस प्रदर्शन की बदौलत 24 साल के अभिषेक ने नवीनतम रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई. वानखेड़े में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद अभिषेक ट्रेविस हेड से सिर्फ 26 रेटिंग अंक पीछे हैं.
अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ 12 करोड़ है
अभिषेक शर्मा इंडियन क्रिकेट के फ्यूचर स्टार हैं. उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उनकी नेटवर्थ लगभग 12 करोड़ है.वह क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों से भी मोटी कमाई कर रहे हैं. आईपीएल सैलरी में अभिषेक को तगड़ा इजाफा हुआ है. उन्हें आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ में रिटेन किया है. अभिषेक बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड सी में शामिल है.उन्हें बीसीसीआई से सालाना 1 करोड़ सैलरी मिलती है.इसके अलावा एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उन्हें 3 लाख रुपये मिलते हैं. आईपीएल से वह अभी तक 35.7 करोड़ कमा चुके हैं.
अभिषेक शर्मा के पास बीएमडब्ल्यू कार है
24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबा अभिषेक शर्मा पंजाब के पॉश इलाके में रहते हैं. देखने में गुड लुकिंग अभिषेक सोशम मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं.वह लगातार अपनी वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. उन्हें गाड़ियों का बेहद शौक है. उनके पास एक बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज सहित कई लग्जरी कारें हैं. अभिषेक को दिग्गज युवराज सिंह समय समय पर टिप्स देते रहते हैं. युवी की देखरेख में अभिषेक अपनी क्रिकेट को निखार रहे हैं.
New Delhi,Delhi
February 05, 2025, 16:44 IST
[ad_2]
Source link