Headlines

4 दिन पहले टीवी पर कर रहा था कमेंट्री, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के भतीजे की अचानक टीम में एंट्री, भारत के खिलाफ खेलेगा मैच

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में टीवी पर कमेंट्री कर रहा पाकिस्तानी बल्लेबाज भारत के खिलाफ मैच खेलने उतर सकता है. फखर जमां की चोट के बाद इमाम उल हक को पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया. इमाम ने…और पढ़ें

4 दिन पहले टीवी पर कर रहा था कमेंट्री, अब भारत के खिलाफ खेलेगा पाक बैटर

इमाम उल हक को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में फखर जमां के चोटिल होकर बाहर होने पर जगह मिली है.

हाइलाइट्स

  • इमाम उल हक की पाक चैंपियंस ट्रॉफी टीम में अचानक एंट्री.
  • फखर जमां की चोट के बाद इमाम को टीम में जगह मिली.
  • भारत के खिलाफ इमाम का प्रदर्शन कमजोर रहा है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने से पहले पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी टीम में एक बदलाव किया. न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में टीम के अनुभवी ओपनर फखर जमां चोटिल हो गए और उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में उतरने से पहले पाकिस्तान की टीम में अचानक पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक की एंट्री हुई. भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उनका चुना जाना तय माना जा रहा है.

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है. अगर खिलाड़ी पाकिस्तान का हो तो वो भारत के खिलाफ मैच में जरूर खेलना चाहता है. टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम में अगर किसी का नाम ना आए तो वो इस बात का इंतजार करता है कि कोई खिलाड़ी चोटिल हो और उसे मौका मिले. हालांकि ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं चाहती कि उनकी टीम का कोई खिलाड़ी आईसीसी इवेंट में चोटिल हो लेकिन ऐसा हो गया है. इमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने से चूक गए थे लेकिन फखर के बाहर होने के बाद उनको चुन लिया गया.

4 दिन पहले कर रहे थे कमेंट्री
इंजमाम उल हक के भतीजे पाकिस्तान की टीम के ओपनर इमाम उल हक चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे. उन्होंने टूर्नामेंट से जुड़ने का फैसला लिया और वो मैच का प्रसारण करने वाले चैनल पर मुकाबले की कमेंट्री कर रहे थे. 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच कमेंट्री बॉक्स का हिस्सा इमाम उल हक अब टीम का हिस्सा हैं. भारत के खिलाफ 23 फरवरी को मुकाबले में खेलने की पूरी उम्मीद है.

वनडे में इमाम का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 72 वनडे खेलकर 3138 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन का रहा है. इमाम ने वनडे में कुल 9 शतक और 20 अर्धशतक लगाया है. भारत के खिलाफ वनडे में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. 6 वनडे मैच में सिर्फ 64 रन ही बनाए हैं.

homecricket

4 दिन पहले टीवी पर कर रहा था कमेंट्री, अब भारत के खिलाफ खेलेगा पाक बैटर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *