[ad_1]
Last Updated:
वैसे तो दुनिया में बहुत अजीब से चीजें हैं, लेकिन एक 40 फुट ऊंचा फाइलिंग कैबिनेट लोगों को अजीब वजहों से अपनी ओर खींचता है. अजीब बात ये है कि यह 38 दराज वाला कैबिनेट एक इमारत में देरी होने के कारण नौकरशाही से ख…और पढ़ें
बहुत से लोगों को यकीन ही नहीं होता है कि यह कैबिनेट पूरा का पूरा असली है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- वर्मोंट में 40 फुट ऊंचा फाइलिंग कैबिनेट आकर्षण का केंद्र बना
- 38 दराज वाला कैबिनेट नौकरशाही से तंग आकर बनाया गया था
- 2020 में कैबिनेट की जगह को भी बदल दिया गया था
दुनिया में कई तरह के अजीब चीजे हैं. कुछ आकार की वजह से अजीब हैं तो कुछ अच्छी कलाकृति होने क बावजूद केवल अनोखी जगह पर होने की वजह से अजीब और मशहूर हैं. ऐसी ही एक संरचना अमेकिरा के शहर वर्मोंट में हैं यहां एक सड़क पर खंबे की तरह एक कैबिनेट खड़ा है. जी हां, वहीं अलमारी जैसी चीज जिसमें कागजात रखने के लिए बहुत सारे दराज होते हैं हैरानी की बात ये है कि इंसान की ऊंचाई अधिकतम 6-7 फुट होने के बाद भी यह कैबिनट पूरे 40 फुट ऊंचा है. लेकिन आज ये खासा मशहूर हो गया है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं.
केवल कैबिनेट ही है ये संरचना
अमेरिका के बर्लिंगटन के वर्मोंट शहर में यह केबिनेट कोई प्रतीकात्मक इमारत ये मीनार नहीं है. बल्कि अच्छा खास उपयोग में लाया जा सकने वाला कैबिनेट है. इसमे कुल 38 केबिनेट हैं. इसे साल 2002 मं स्थानीय कलाकर ब्रेन अल्वारेज ने बनाया था. हैरानी की बात ये है कि इसके 38 दराज उतने साल है जितने समय में अल्वराज में एक स्थानी प्रोजेक्ट पर काम करते हुए केवल पेपरवर्क ही जमा किए थे.
एक इमारत से है नाता
यह सब कुछ एक बिल्डिंग साउदर्न कनेक्टर से संबंधित है. 1965 में इस इमारत को बनाने का प्रस्ताव किया गया था. और यह कैबिनेट इसी इमारत के निर्माण की परियोजना में देरी का संकेत हैं. इस केबिनेट को एक बड़ी सी छड़ पर कैबिनेट के दराजों की वेल्डिंग कर बनाया गया था.
अलग अलग कैबिनेट 11 प्रकार हैं और जो मिलकर 40 फुट यानी 13 मीटर की ऊंचाई को छूते हैं. (तस्वीर: Instagram)
एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया गया था
दिलचस्प बात ये है कि 2020 में इस कैबिनेट के आसपास काफी निर्माण कार्य हो गया था. इसी लिए इसे अपने स्थान से सौ फुट दूर बर्लिंगटन के फ्लाइन एवेन्यू 208 पर 10 फुट के नए चबूतरे, पर पहुंचा दिया गया. आज यह दुनिया का सबसे लंबे फाइलिंग कैबिनेट के तौर पर जाना जाता है. और यह अच्छा खास आकर्षण भी बन गया है.
यह भी पढ़ें: डॉल्स का दीवाना है ये आदमी, लाखों खर्च कर बनाया है कलेक्शन, इसे देखकर लोगों को लगता है डर
इसका निर्माण नौकरशाही से तंग कर आकर किया गया था जिसकी वजह से एक इमारत का निर्माण सालों तक टलता चला गया था. एक मजेदार बात ये है कि इसमें वैसे तो कुल 38 कैबिनेट हैं, लेकिन सभी एक जैसे आकार के नहीं हैं. बल्कि इसमें सभी दराज केवल 11 अलग अलग आकार के हैं.
February 19, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link