Headlines

40 साल से कचरे से बंद पड़ा था कुंआ, फिर अचानक पानी से हो गया लबालब, ग्रामीण बोले- ये तो चमत्कार हो गया

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Agra News: यूपी के आगरा जनपद में 40 साल से बंद पड़े कुएं से एक चमत्कार देखने को मिला है. यहां कुएं से पानी निकलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग कुएं में पानी आने के बाद इसे चमत्कार से जोड़कर देख र…और पढ़ें

X

बंद

बंद पड़ा कुआं

हाइलाइट्स

  • कुएं में 40 साल बाद अचानक पानी आया.
  • स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं.
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आगरा: यूपी के आगरा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के माईथान से एक अजीबोगरीब चमत्कार देखने को मिला है. यहां करीब 40 साल से सूखे और गंदगी से भरे एक कुएं में अचानक पानी आने लगा, जिसे देखकर ग्रामीण अचंभित हो गए हैं. कुएं में पानी आने के बाद लोग इसे दैवीय शक्ति या फिर चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने वीड़ियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वीडियो में कुंए के अंदर पानी दिखाई पड़ रहा है.

40 साल से बंद पड़ा था कुआं

गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने कुएं के पास से गुजरते समय उसमें पानी देखा और तुरंत इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए. कुएं में लगभग 20 फीट तक पानी भर चुका था, जिससे लोगों में उत्सुकता और हर्ष का माहौल है. स्थानी लोगों का मानना है कि यह कुआं पिछले 40 सालों से बंद पड़ा था, जिसमें मिट्टी और कूड़े के अलावा अब तक कुछ नहीं था, लेकिन अब 20 फीट तक पानी है. हालांकि कुंए को सुरक्षा की वजह से ऊपर से बंद कर दिया गया है.

गायब हो गया कूड़ा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कुआं वर्षों से कूड़े और गंदगी से भरा हुआ था, लेकिन आज अचानक उसमें पानी नजर आने लगा. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि कुएं में पड़ा सारा कूड़ा गायब हो गया और जल स्रोत सक्रिय हो गया.

चमत्कार से जोड़ रहे लोग

अब यह वास्तव में कोई चमत्कार है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है. यह तो संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल क्षेत्र में इस अनोखी घटना को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है, लोग इसे ईश्वर का आशीर्वाद मानकर खुशियां मना रहे हैं. वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि पास में ही यमुना नदी बहती है. हो सकता है कोई जल स्रोत फूट पड़ा हो, जिसकी वजह से कुएं में पानी आ गया है.

homeajab-gajab

कूड़े से बंद पड़ा था कुंआ, फिर पानी से हो गया लबालब,ग्रामीण बोले-ये है चमत्कार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *