[ad_1]

जिन लोगों के पुराने घर होते हैं, उन्हें भी कई बार नहीं पता होता कि उनके घर के पीछे क्या राज दफन है. कई बार घर काफी पुश्तैनी होते हैं, जिसमें पुरानी पीढ़ी कुछ छुपाकर चली जाती है. बाद में जब घर का रेनोवेशन होता है, तब उसके बारे में वहां रहने वाले लोगों को पता चलता है. एक फैमिली के साथ भी हाल ही में ऐसा ही हुआ, जिन्होंने अपने 400 साल पुराने घर (400 12 months outdated home) का जब रेनोवेशन करवाया तो उसमें से उन्हें हैरान करने वाली चीजें मिलीं, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
इंस्टाग्राम यूजर ओलिविया मुनरो और उनके पति ब्रिटेन में एक 400 साल पुराने घर में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने घर को रेनोवेट करना शुरू किया. रेनोवेट करने के दौरान उन्हें एक ऐसी चीज दीवार और फर्श के अंदर से मिली, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. कपल अपने सोशल मीडिया पर घर के रेनोवेशन से जुड़े वीडियोज लगातार पोस्ट करते रहते हैं. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें क्या मिला.
[ad_2]
Source link