Headlines

423 रन से जीत, टीम ने स्टार पेसर को दी ऐसी विदाई, जो हर दिग्गज चाहता है, 391 टेस्ट विकेट के साथ कहा- अलविदा

[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने स्टार टिम साउदी को रिकॉर्ड जीत से विदाई दी है. मेजबान न्यूजीलैंड ने साउदी के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 423 रन से हराया. यह 3 मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी टेस्ट था. हालांकि, इस जीत के बावजूद कीवी टीम सीरीज अपने नाम नहीं कर सकी. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच जीते. इस तरह अंग्रेजों ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. 423 रन से मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत की बराबरी की. उसने 2018 में इसी अंतर से श्रीलंका को हराया था.

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच हैमिल्टन में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 347 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में143 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में और जबरदस्त बैटिंग की और केन विलियम्सन (156) के शतक की मदद से 453 रन बना डाले.

IND vs AUS: ब्रिस्बेन की जीत के 2 हीरो, एक भारत में धमाल मचा रहा, दूसरा टीवी पर… और टीम इंडिया हार बचाने को जूझ रही

IND vs AUS 3rd Test Day 4 Live Score: केएल राहुल शतक चूके, लायन ने 84 रन पर भेजा पवेलियन

इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 658 रन का असंभव सा लक्ष्य मिला. इंग्लैंड के लिए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक बेथल ने सबसे अधिक 76 रन बनाए. जो रूट ने 54 और गस एटकिंसन ने 43 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे टिम साउदी और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए.

36 साल के टिम साउदी ने कह दिया था कि वे न्यूजीलैंड-इंग्लैंड सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे. अब वे टेस्ट क्रिकेट में खेलते नहीं दिखेंगे. टिम साउदी ने अपने 16 साल के करियर में 107 टेस्ट मैच खेले. साउदी ने इन मैचों में 391 रन बनाए और 2245 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के लगाए हैं, जो भारत के किसी भी बैटर से ज्यादा हैं.

Tags: England vs new zealand, New Zealand, Tim Southee

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *