Headlines

459 साल पहले की भविष्यवाणी, 2025 में उड़ा रही है लोगों के होश, ‘उन्होंने’ जो भी बताया,अब तक वो निकला सच!

[ad_1]

कैलेंडर बदल चुका है और पूरी दुन‍िया नए साल के जश्न में अब भी डूबी हुई है. हममें से ज्यादा लोग जानना चाहते हैं क‍ि नया साल हमारे ल‍िए कैसा होगा? हमारी अपनी ज़िंदगी के साथ हम सभी को ये जानने की भी इच्छा रहती है कि ये साल देश-दुन‍िया के ल‍िए कैसा होगा? ऐसे में बहुत से ऐसे ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों को पढ़ा और खोजा जाता है, जो इसके बारे में आइडिया दे सकें. आज हम एक ऐसे ही भविष्यवक्ता के बारे में आपको बताएंगे.

कुछ ज्योतिषियों की गणना इतनी सही होती है कि उनकी कही हुई बातें बिल्कुल सटीक साबित होती हैं. भले ही वो इस दुनिया में हों या नहीं हों, उनकी कही बातों को लोग गंभीरता से लेने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसे भविष्यवक्ताओं में बल्गेरियन महिला बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने साल 2025 में तबाही और विनाश के संकेत दिए थे.

459 साल पहले की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के साथ-साथ आपने नास्त्रेदमस का नाम भी ज़रूर सुना होगा. ये मशहूर ज्योतिषी और दार्शनिक थे, जिन्होंने अपनी मौत से पहले दुनिया के भविष्य को लेकर बहुत कुछ कहा था. साल 1566 में उनकी मौत हुई थी और उनकी कही हुई 900 से ज्यादा भविष्यवाणियों को Les Propheties नाम की एक किताब में पब्लिश किया गया था. ये 16वीं सदी में प्रकाशित हुई, जिसमें लंदन की भयानक आग से लेकर एडोल्फ हिटलर के उत्थान तक की बात कही गई थी. उन्होंने कोविड की महामारी से लेकर क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय की मौत तक की भविष्यवाणी की थी. इनके सच साबित होने के बाद से लोगों को उनकी प्रिडिक्शंस पर भरोसा बढ़ गया.

2025 को लेकर क्या कह गए नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस का सही नाम Michel de Nostredame था और उनकी कुल 942 भविष्यवाणियों में से कुछ साल 2025 से भी जुड़ी हैं. उनकी किताब के मुताबिक साल 2025 युद्ध और विपत्तियों का साल है. फ्रेंच दार्शनिक की मानें तो यूरोप के देश क्रूर युद्धों में शामिल होंगे. यूनाइटेड किंगडम भी इसमें शामिल हो सकता है और दुश्मनों से भी ज्यादा तबाही पुरानी महामारी प्लेग फैलाएगी. रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध थमेगा क्योंकि दोनों ही सेनाएं इससे थक जाएंगी. ब्राजील के लिए ये साल ज्वालामुखी और बाढ़, दोनों का कहर झेलेगा.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *