[ad_1]

मुंबई. रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) के लिए सुर्खियों में बने रहना कोई नई बात नहीं है. वे कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं कि सोशल मीडिया पर चर्चित बन जाते हैं. अब कान्ये अपनी बर्थडे पार्टी को लेकर चर्चा में हैं. कान्ये की बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें कान्ये की बर्थडे पार्टी में टेबल पर मॉडल्स लेटी हुई नजर आ रही हैं और उन पर फूड सर्व किया जा रहा है. ये फोटोज जैसे ही इंटरनेट पर आईं, तेजी से वायरल होने लगी. लोगों को कान्ये की यह हरकत बिल्कुल समझ नहीं आ रही है और उनका मानना है कि कान्ये को इलाज की जरूरत है.
कान्ये वेस्ट ने 8 जून को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो हंगामा मच गया. कान्ये वेस्ट की इस पार्टी से मॉडल्स की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. इन फोटोज में मॉडल्स टेबल पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और उनकी बॉडी पर सुशी परोसा गया है. (सोशल मीडिया पर ये फोटोज PopCrave की ओर से शेयर की गई हैं.) ये फोटोज देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और वे इसे कान्ये की सबसे बड़ी गलती करार दे रहे हैं.
आलोचनाओं का करना पड़ रहा सामना
इस पार्टी से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, मॉडल्स को चुपचाप लेटे रहने था और उन्हें गेस्ट से इंटरेक्शन नहीं करना था. कान्ये की ये पार्टी फोटोज देखने के बाद लोग वेस्ट की आलोचनाएं कर रहे हैं. वे इसे घटिया हरकत करार दे रहे हैं. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वेस्ट को थैरेपी की जरूरत है, उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि वेस्ट ने फूड और महिलाओं दोनों का अपमान किया है.
फिलहाल किम कर्दिशियन के एक्स हस्बैंड की यह हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:41 IST
[ad_2]
Source link