Headlines

5 करोड़ लोगों में से 1 है ये महिला, सिर में लगे हैं लोहे के 15 पेंच, सोच भी नहीं सकते ऐसी है जिंदगी!

[ad_1]

Last Updated:

यूट्यूब चैनल ट्रूली पर हाल ही में 27 साल की स्टेफनी (Steffni) के बारे में वीडियो पोस्ट किया गया है, जो अपाहिज है. उसे इतनी दुर्लभ कंडीशन है, जिसकी वजह से उसका चलना-फिरना लगभग असंभव है. उसकी कंडीशन देखकर हर कोई हैरान हो जाता है.

5 करोड़ लोगों में से 1 है ये महिला, सिर में लगे हैं लोहे के 15 पेंच!

महिला को काफी दुर्लभ बीमारी है. (फोटो: Instagram/steffswrld_)

इंसान अलग-अलग परिस्थितियों में जिंदगी जीता है. जो लोग शरीर से स्वस्थ हैं, वो इस बात से रोते रहते हैं कि उनके पास धन-दौलत नहीं है, पर वो ये नहीं सोचते कि भगवान का दिया हुआ ये स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है. जो लोग शरीर से अस्वस्थ होते हैं, उनकी समस्याएं जानकर हम खुद को किस्मतवाले समझने लगते हैं. एक महिला की लाइफ भी ऐसी है. इस महिला को इतनी दुर्लभ बीमारी (Woman endure uncommon situation) है कि वो 5 करोड़ लोगों में से 1 है. उसके सिर में लोहे के 15 पेंच लगे हैं. उसकी जिंदगी ऐसी है कि कोई सोच भी नहीं सकता!

यूट्यूब चैनल ट्रूली पर हाल ही में 27 साल की स्टेफनी (Steffni) के बारे में वीडियो पोस्ट किया गया है, जो अपाहिज है. उसे इतनी दुर्लभ कंडीशन है, जिसकी वजह से उसका चलना-फिरना लगभग असंभव है. इस कंडीशन का नाम Duchenne muscular dystrophy (DMD) है. ये आमतौर पर पुरुषों को होती है. उसका मामला इतना दुर्लभ है कि वो 5 करोड़ में से एक है. इस कंडीशन में शरीर की मांसपेशियां समय के साथ कमजोर होती जाती हैं. जब 3 साल की उम्र में उनकी इस बीमारी के बारे में पता चला था, तब उनकी मां को बताया गया था कि वो 7 साल से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएगी.



महिला को हुई दुर्लभ बीमारी
उन्होंने डॉक्टरों के अंदाजे को गलत साबित किया और उससे ज्यादा जी गईं, पर समय के साथ उनका शरीर इतना कमजोर हो गया कि उनकी रीढ़ की हड्डी S के आकार में मुड़ गई. इस कंडीशन को स्कोलिओसिस बोलते हैं. इससे उनके दाएं फेफड़े पर काफी प्रेशर पड़ने लगा. तब डॉक्टरों ने तय किया कि वो 15 पेंच स्टेफनी के खोपड़ी में लगाएंगे. ये पेंच मेटल के एक बैंड से जुड़े हैं जिसे हैलो बोलते हैं. ये हैलो कुछ रस्सियों से फंसा है जो स्टेफनी के सिर के ऊपर रहते हैं.

सर्जरी से जा सकती थी जान
उन रस्सियों को खींचने से उनकी रीढ़ की हड्डियां भी सीधी हो जाती हैं, जिससे स्कोलियोसिस का असर कम हो जाता है. स्टेफनी पहले सर्जरी करवाना चाहती थीं, पर जब पता चला कि सर्जरी से उनकी जान भी जा सकती है, तब उन्होंने ऐसा कदम नहीं उठाया. अब वो अपनी पूरी जिंदगी इसी के साथ जिएंगी. उनकी मां और भाई उनकी देखभाल करते हैं. धीरे-धीरे स्टेफनी ने अपनी हालत को अपना लिया और अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं.

homeajab-gajab

5 करोड़ लोगों में से 1 है ये महिला, सिर में लगे हैं लोहे के 15 पेंच!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *