Headlines

5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर… जो करोड़ों संपत्ति की हैं मालकिन, डब्ल्यूपीएल में बिखेर रहीं जलवा

[ad_1]

Last Updated:

5 Richest Women’s Cricketers: वुमैन प्रीमियर लीग (WPL 2025) का आगाज हो चुका है. पहले मैच में ही 200 से ज्यादा का स्कोर बना. पहली बार किसी टीम ने डब्ल्यूपीएल में दो सौ का स्कोर चेज किया. इस लीग में 5 टीमें खेल र…और पढ़ें

5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर... जो करोड़ों संपत्ति की हैं मालकिन

दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर.

हाइलाइट्स

  • स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी कमाई के मामले में अव्वल हैं
  • स्मृति मंधाना इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं
  • टॉप 5 रईस महिला क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे एडिशन की शुरुआत हो चुकी है. पांच टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत सहित दुनिया की बेहतरीन क्रिकेटर्स खेल रही हैं. पहले मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर चेज का इतिहास रच दिया. ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने इतने बड़े टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत में रिचा घोष का अहम रोल रहा जिन्होंने आते ही धुआंधार बैटिंग कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई.डब्ल्यूपीएल में 5 ऐसी क्रिकेटर्स खेल रही हैं जिनकी एक्टिव खिलाड़ियों में नेटवर्थ सबसे ज्यादा है. टॉप 2 में ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. इस लिस्ट में भारत की 2 क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी पैसे (Ellyse Perry) और खूबसूरती में सबसे आगे हैं. पैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद से जलवा बिखेरती हैं.पिछले कई सालों से वह टीम की अहम सदस्य हैं. उनकी खूबसूरती के चर्चें चारों ओर है. पेरी डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रही हैं. दाएं हाथ की यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेरी की नेटवर्थ लगभग 121 करोड़ है.एलिस पैरी दुनिया और इस लीग की सबसे रईस महिला क्रिकेटर हैं. पेरी आरसीबी की ओर से वुमैन प्रीमियर लीग में खेल रही हैं.

Aryan to Anaya Bangar: क्रिकेट खेलते-खेलते हुआ अहसास… लड़का से लड़की बना क्रिकेटर, हो रही घर वापसी

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये 11 खिलाड़ी हुए चोटिल… भारतीय पेसअटैक के ‘मुखिया’ भी शामिल, इन 5 प्लेयर्स की चमक गई किस्मत

मैग लेनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान हैं
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मैग लेनिंग (Meg Lanning) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. लैनिंग डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रही हैं.अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बना चुकी लैनिंग दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वह करीब 75 करोड़ की संपत्ति की मालिकन हैं. भारतीय टीम की उप कप्तान और डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की कमान संभाल रहीं स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की नेटवर्थ लगभग 35 करोड़ है. मंधाना मौजूदा दौर में एक्टिव महिला क्रिकेटर्स में भारत की सबसे अमीर क्रिकेटर हैं.

हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ 25 करोड़ है
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं.हरमनप्रीत की कप्तानी में मुंबई पिछली बार खिताब जीत चुकी है. दाएं हाथ की इस बैटर की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ है.हरमनप्रीत क्रिकेट के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं.ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बैटर बेथ मूनी गुजरात जायंट्स की कप्तानी डब्ल्यूपीएल में कर रही हैं.मूनी के पास इस समय लगभग 16.77 करोड़ की संपत्ति है. मूनी की टीम ने मौजूदा सीजन में हार से शुरुआत की है. पहले मैच में आरसीबी ने 202 रन का विशाल टारगेट सफलता पूर्वक चेज कर लीग में इतिहास रच दिया.

homecricket

5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर… जो करोड़ों संपत्ति की हैं मालकिन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *