[ad_1]
Last Updated:
जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है. ये कहावत पड़ोसी देश चीन के रहने वाले एक कपल के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है. उनकी जोड़ी भगवान और फिर धरती पर स्कूल ने बनाई थी. इस बात को वे 20 साल बाद समझ पाए. ये कहानी बेहद दिलचस्प …और पढ़ें
बचपन का नाटक बड़े होकर हुआ सच.
कहते हैं इंसान तो सिर्फ कठपुतली है और उसके लिए सारी चीज़ें पहले ही कुदरत तय कर देती है. ज़रूरत होती है सिर्फ भगवान के इशारे को समझने की. कई बार हम इसे नहीं जान पाते और बाद में जब होनी होकर रहती है, तो समझ में आता है कि ये तो हमारी किस्मत में था. कुछ ऐसा ही हुआ पड़ोसी देश चीन में, जहां एक कपल की जोड़ी भगवान ने कुछ यूं मिलाकर भेजी कि वे आखिरकार एक-दूसरे को पहचान ही गए.
आपने भी सुना होगा कि जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है. ये कहावत गुआंगडॉन्ग प्रोविंस के रहने वाले एक कपल के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है. उनकी जोड़ी भगवान और फिर धरती पर स्कूल ने बनाई थी. इस बात को वे 20 साल बाद समझ पाए. ये कहानी बेहद दिलचस्प है और आपका भरोसा प्यार और नियति पर पक्का कर देगी.
बचपन में ही बन गई थी जोड़ी
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ज़ेंग और उनकी पत्नी की औपचारिक रूप से शादी भले ही अब हुई हो लेकिन उन्होंने स्कूल के एक नाटक में 5 साल की छोटी सी उम्र में ही शादी कर ली थी. 20 साल पहले उन्होंने केजी में पढ़ते हुए एक नाटक में दूल्हा-दुल्हन का रोल निभाया था. हालांकि वहां से निकलकर दोनों का एडमिशन अलग-अलग स्कूलों में हो गया और उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई, साल 2022 में वे एक बार फिर तब मिले, जब इस पुरानी स्कूल फुटेज को पुराने दोस्तों ने शेयर किया.
फिर से मिल गए ‘पति-पत्नी’
इस वीडियो को देखते हुए ज़ेंग की मां ने कहा कि इसमें तुम्हारी पत्नी बनी हुई लड़की को ढूंढकर शादी कर लो. ये बात मज़ाक में कही गई थी लेकिन ज़ेंग ने अपनी पुरानी टीचर की मदद से लड़की के बारे में पता लगाया. एक-दूसरे से मिलते ही दोनों को नाटक याद आ गया. वे जल्दी ही प्यार में पड़ गए और उन्होंने शादी कर ली. अब सोशल मीडिया पर उनकी बचपन वाली और असली शादी की फोटो इस कहानी के साथ वायरल हो रही है, जिसे करीब 8 करोड़ लोगों ने देख लिया है. इस पर कमेंट करते हुए यूज़र्स ने लिखा- इसे ही नियति कहते हैं.
January 22, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link