Headlines

5 सेकंड में हल करनी है पहेली, है बिल्कुल सिंपल फिर भी कर रही है कनफ्यूज़, आप भी लीजिए चैलेंज!

[ad_1]

इंटरनेट भी कमाल की चीज़ है. हमें इस पर ऐसी-ऐसी चीज़ें देखने को मिल जाती हैं, जो कभी तो हमारा मनोरंजन करती हैं तो कभी उलझा देती हैं. ऐसा नहीं है कि इसमें आपको सिर्फ और सिर्फ हंसने-गुदगुदाने की चीज़ें ही मिलती हैं, कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जो आपकी बचपन की यादें ताज़ा कर देते हैं.

मज़ेदार तो ये है कि कई बार कुछ ऐसी पहेलियां सामने आ जाती हैं, जिन्हें सुलझाते-सुलझाते हमारा दिमाग थक जाता है. भले ही उसका उत्तर आसानी से मिल जाए लेकिन उसके तक पहुंचने में ही घंटों लग जाते हैं. इस वक्त एक ऐसी ही छोटी सी पहेली माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल हो रही है, जो बहुत से लोगों को कनफ्यूज़ कर रही है तो कुछ इसे चुटकियों में सॉल्व कर रहे हैं.

क्या होगा इस पहेली का हल?
आपने इंटरनेट पर आंखों को भ्रमित करने वाली बहुत सी पहेलियां देखी होंगी और इसे सॉल्व भी किया होगा. हालांकि आज की पहेली आंखों का भ्रम नहीं है बल्कि आपको इसे दिमाग लगाकर सॉल्व करने की ज़रूरत है. इस पहेली को कुछ इस तरह से लिखा गया है – “11 + 11 = 4, 12 + 12 = 6, 13 + 13 = 8, 14 + 14 = ?” आप अपनी तर्कशक्ति का इस्तेमाल करेंगे तो इसे तुरंत ही सॉल्व कर पाएंगे.

Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *