Headlines

5000 साल पहले कैसी दिखती थी पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ? सामने आई ऐसी तस्वीरें, देखकर उड़ जाएंगे होश!

[ad_1]

इंद्रप्रस्थ, यानी पांडवों की राजधानी, अगर आपने महाभारत टीवी पर देखा हो या पढ़ा होगा तो आप जानते होंगे कि इस प्राचीन शहर का कितना महत्व रहा है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि जब महाभारत का काल रहा होगा, उस वक्त ये शहर कैसा दिखता रहा होगा! जानकारों का मानना है कि महाभारत का काल 3000 साल ईसा पूर्व था. यानी आज के समय से 5000 साल (AI reimagines Indraprastha) से भी ज्यादा समय. तो सोचिए कि कोई शहर हजारों साल पहले कैसा दिखता रहा होगा? हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी तकनीक ने इमैजिन किया कि इंद्रप्रस्थ, यानी पांडवों की राजधानी 5000 साल पहले कैसी रही होगी.

इंस्टाग्राम यूजर प्रियांकु (@priyanku_sarmah) एक जेनरेटिव एआई स्पेशलिस्ट हैं और साथ ही एआई फिल्म मेकर भी हैं. वो अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अनोखी चीजें बनाकर उसकी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने कैसे इंद्रप्रस्थ को इमैजिन किया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *