[ad_1]
Last Updated:
पिछले दिनों खूब चर्चा में रहे Asteroid 2024 YR4 को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसी खबर दी है, जो थोड़ी राहत भरी हो सकती है. 61,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही इस तबाही ने अगर ह…और पढ़ें
धरती की ओर बढ़ रही आफत, क्या कह रहे वैज्ञानिक?
धरती की तबाही को लेकर तमाम तरह की भविष्यवाणियां कई सालों से होती आई हैं. कई बार तो कयामत की डेट तक दे दी गई लेकिन हमारी पृथ्वी सुरक्षित रही. हालांकि इस बार दावा खुद नासा के वैज्ञानिकों ने किया है, इसलिए पूरी दुनिया के माथे पर शिकन आ गई है. वैज्ञानिकों ने ये कहकर सनसनी फैला दी कि अंतरिक्ष से Asteroid 2024 YR4 नाम का एक क्षुद्रग्रह आ रहा है, जो दिसंबर, 2032 में धरती के इतने करीब से गुजरेगा कि आशंका है कि ये धरती से टकरा जाए.
Asteroid 2024 YR4 को लेकर अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसी खबर दी है, जो थोड़ी राहत भरी हो सकती है. 61,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही इस तबाही ने अगर हमारे ग्रह को छुआ भी, तो तबाही पक्की है लेकिन NASA के मुताबिक अब इस एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का चांस काफी कम हो गया है. इस अपडेट ने लोगों की चिंता काफी कम की है.
‘विशाल’ एस्टोरॉयड पहुंच रहा है धरती के करीब
2024 YR4 नाम का ये एस्टेरॉयड या क्षुद्रग्रह, 100 मीटर तक चौड़ा है. इसकी धरती की ओर बढ़ने की रफ्तार 38 हज़ार मील यानि 61,200 किलोमीटर/घंटा है. हर सेकंड ये 17 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है और दिसंबर, 2034 तक ये धरती के बेहद करीब आ जाएगा. अगर ये धरती के वायुमंडल से टकराया या इसके किसी एक हिस्से पर गिरा , तो भयानक विस्फोट होगा. इससे लगभग 8 मिलियन टन टीएनटी ऊर्जा निकलेगी जो हिरोशिमा-नागाशाकी पर गिराए गए परमाणु बमों से भी 500 गुना ज्यादा तबाही मचाएगी. 50 किलोमीटर के दायरे में सबकुछ भस्म हो जाएगा.
क्या खत्म होने वाली है धरती?
पिछले हफ्ते वैज्ञानिकों ने बताया था कि इसके धरती से टकराने की संभावना पहले सिर्फ 1.3 फीसदी थी, लेकिन अब वो 2.3 फीसदी हो चुकी है. हालांकि अब इसे लेकर उन्होंने कहा है कि इसके धरती से टकराने की आशंका 26000 में से सिर्फ एक फीसदी रह गई है. 22 दिसंबर, 2032 तक धरती के पास तो ये आएगा, लेकिन 99.9961 फीसदी चांस है कि ये धरती के पास से बिना किसी दुर्घटना के गुजर जाएगा.
February 25, 2025, 09:02 IST
[ad_2]
Source link