Headlines

624 रन बनाकर की रिकॉर्ड साझेदारी… जब 3 दिन तक विकेट के लिए तरसे गेंदबाज, 2 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

[ad_1]

Last Updated:

Sri Lanka vs South Africa: महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. दोनों खिलाड़ियों ने 624 रन की साझेदारी कर टीम को पारी और 153 रन से जीत दिलाई. दोनों ने…और पढ़ें

624 रन बनाकर की रिकॉर्ड साझेदारी... जब 3 दिन तक विकेट के लिए तरसे गेंदबाज

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाजों की फॉर्म इस समय डांवाडोल है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिग्गज बल्लेबाज रनों के लिए तरसते रहे. इससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी संघर्ष करते नजर आए. टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए साझेदारी बहुत मायने रखती है. 18 साल पहले श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने और विकेटकीपर कुमार संगकारा की जोड़ी ने 624 रन की साझेदारी कर साउथ अफ्रीका को अपने घर में पारी और 153 रन से हराया था. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड है. जयवर्धने और संगकारा ने दूसरे विकेट पर रिकॉर्ड साझेदारी बनाई.

साल 2006 की बात है. श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच 27 से 31 जुलाई के बीच कोलंबो में सीरीज पहला टेस्ट मैच खेला गया. इस टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग की.मेहमान साउथ अफ्रीका पहली पारी में 169 रन पर ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से दिलहारा फर्नांडो और मुथैया मुरलीधरन ने 4-4 विकेट लिए. श्रीलंका ने इस टेस्ट में एक पारी खेलकर ही जीत दर्ज कर ली. श्रीलंका की ओर से कप्तान महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने 624 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की और 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा था.9 साल पहले श्रीलंका के ही सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा की जोड़ी ने 576 रन की साझेदारी की थी.भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए ये साझेदारी थी . भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 537 रन बनाकर पारी घोषित की . इसके बाद श्रीलंका ने 6 विकेट पर 952 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया.

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका मैच की बात करें तो इस मैच में सबसे बड़ी पारी कप्तान महेला जयवर्धने (374) ने पारी खेली थी . कुमार संगकारा (287) ने उनका अच्छा साथ दिया था.दोनों दूसरे विकेट के लिए 624 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. जयवर्धने और संगकारा की इस रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट को पारी के अंतर से जीता था . साउथ अफ्रीका ने इस संगकारा और जयवर्धने को आउट करने के लिए 8 गेंदबाजों को अटैक पर लगाया लेकिन 3 दिन तक वे विकेट के लिए तरसते रहे.

पहली पारी में 169 रन पर सिमटने वाली साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 587 रन से पिछड़ गई. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 434 रन बनाए. उसकी ओर से ओपनर जैक्स रुडोल्फ ने 90 रन बनाए वहीं एंड्रयू हॉल ने 64 रन की पारी खेली वहीं मार्क बाउचर ने 85 रन का योगदान दिया. कप्तान एश्वेल प्रिंस ने 61 रन की पारी खेली.

homecricket

624 रन बनाकर की रिकॉर्ड साझेदारी… जब 3 दिन तक विकेट के लिए तरसे गेंदबाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *