[ad_1]

Last Updated:
Steve Smith century in Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के खिलाफ दो टेस्ट शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ ने अब टी20 मैच में तूफान लाना शुरू कर दिया है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के खिलाफ दो टेस्ट शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ ने अब टी20 मैच में तूफान लाना शुरू कर दिया है. स्मिथ ने बिग बैश लीग में 64 गेंद में 121 रन ठोककर अपने इरादे जता दिए हैं. 35 वर्षीय स्टीव स्मिथ का कहना है कि उनका टारगेट ओलंपिक में खेलना है, जो 2028 में लॉस एंजलिस में होना है. स्मिथ (34) टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (30) से अधिक शतक लगा चुके हैं.
स्टीव स्मिथ की तुलना हमेशा विराट कोहली से की जाती है. विराट कोहली अक्सर वनडे और टी20 मैचों में स्मिथ से आगे निकल जाते हैं, लेकिन टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियन बैटर का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बाद तो आलोचक विराट के भविष्य पर भी सवाल उठाने लगे हैं. दूसरी ओर जिस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, जिसे आईपीएल ऑक्शन में कोई टीम भाव नहीं दे रही है, उसने अपनी शानदार फॉर्म से हर किसी को जैसे गलत साबित करने का ठान लिया हो.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ इन दिनों बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट में हाथ आजमा रहे हैं. वे इस बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं. स्मिथ ने शनिवार को पर्थ स्कॉर्चर के खिलाफ 64 गेंद में 121 रन बनाकर संदेश दिया कि वे सिर्फ टेस्ट प्लेयर नहीं हैं और उन्हें टी20 टीम में ना चुनकर गलती की जा रही है. उन्होंने इस पारी में 7 छक्के लगाए.
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं. लेकिन पिछले दो-तीन साल से उन्हें ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के सेलेक्टर, बल्कि टी20 लीग की फ्रेंचाइजी भी इग्नोर करते रहे हैं. उन्हें पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम में नहीं चुना गया था. साल 2024 में वे लीग क्रिकेट में सिर्फ अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में ही खेले. स्मिथ इससे निराश नहीं हैं और टी20 टीम में वापसी में जुटे हुए हैं.
सिडनी सिक्सर के लिए शतक लगाने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘मैं ओलंपिक में खेलना चाहता हूं. मुझे लगता है कि यह शानदार होगा. यह देखना होगा कि मैं लॉन्ग फॉर्मेट में कब तक खेलता हूं. लेकिन यह तय है कि लॉन्ग फॉर्मेट के बाद भी मैं शॉट फॉर्म में खेलता रहना चाहूंगा.’ बता दें कि क्रिकेट को 1900 के बाद पहली 2028 के ओलंपिक में शामिल किया गया है. लॉस एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे.
Delhi,Delhi,Delhi
January 13, 2025, 12:37 IST
[ad_2]
Source link