[ad_1]
Last Updated:
बुजुर्ग महिला अपने ‘बेटे’ के प्रेम में उसकी हर बात मान रही थी. उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि जिस पर वो अपनी भावनाएं और पैसे लगा रही है, वो एक दिन उसे ऐसा सदमा देगा कि वो उबर ही नहीं पाएगी.
लड़के ने बुजुर्ग महिला को बनाया बेवकूफ.
अगर ऑनलाइन चीज़ें हमें सुविधा देती हैं, तो कई बार इनके चक्कर में खासा नुकसान भी हो सकता है. खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग, जिन्हें इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है. कुछ ऐसा ही हुआ पड़ोसी देश चीन की एक बुजुर्ग महिला के साथ. अकेली रहने वाली महिला को ऑनलाइन एक ऐसा बेटा मिला, जो उससे प्यारी-प्यारी बातें करता था. उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि इस प्यार की कीमत उसके लिए इतनी महंगी पड़ जाएगी.
बुजुर्ग महिला अपने ‘बेटे’ के प्रेम में उसकी हर बात मान रही थी. उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि जिस पर वो अपनी भावनाएं और पैसे लगा रही है, वो एक दिन उसे ऐसा सदमा देगा कि वो उबर ही नहीं पाएगी. शंघाई में रहने वाली इस महिला की उम्र 70 साल से ऊपर थी. उसने शादी नहीं की थी और उसके कोई बच्चे नहीं थे. ऐसे में उसे जब कोई मां कहने वाला मिला, तो वो खुद को संभाल नहीं पाई.
‘बेटे’ ने मां को ही लूट लिया
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुातबिक तांग नाम की महिला शांक्सी प्रांत में रहने वाले एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर से बहुत प्रभावित थी. 42 हज़ार फॉलोअर्स वाला ये एनफ्लुएंसर दूसरों की मदद करने और खोए हुए लोगों को उनके घरों से मिलाने का काम करने का दावा करता था. उसके दयालु स्वभाव से प्रभावित महिला ने उसे पहले तो लाइव स्ट्रीम्स के दौरान गिफ्ट्स भेजा करती थी, फिर उसने एनफ्लुएंसर से एक अवैध हेल्थ प्रोडक्ट खरीदा. धीरे-धीरे वो उससे बात करने लगी और वो उसे मां कहकर बुलाने लगा. वो बेटे की तरह उसे ग्रीट करता और उससे मिलने भी आता था. इसके साथ ही वो महिला ने बहाने-बहाने से पैसे भी मांगता रहता था. वो उसे पैसे देती भी रहती थी और जब कोई उसके बारे में कुछ कहता तो उससे लड़ जाती थी.
आखिरकार सामने आया सच
तांग की भतीजी ने उसे इस बारे में आगाह किया तो उसने उसकी बात नहीं मानी. महिला को झटका तब लगा, जब उसके फर्ज़ी बेटे ने उससे संपर्क ये कहकर तोड़ दिया कि वो उस पर भरोसा ही नहीं करती है. तांग को इस घटना से काफी झटका लगा और चिंता में उनका 10 किलो वज़न गिर गया. काफी समझाने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने माओ नाम के इस एनफ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया. दो साल तक महिला को बेवकूफ बनाकर करीब 66 लाख ठगने के मामले में उसे साढ़े दस साल की जेल और 12 लाख का जुर्माना सुनाया गया.
January 22, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link