Headlines

7 मैच में 752 रन…. टीम इंडिया में वापसी करना चाह रहा धाकड़ क्रिकेटर, कहा- देश के लिए खेलना मेरा…

[ad_1]

Last Updated:

करुण नायर ने क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पांच शतक लगाकर अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष को सफलतापूर्वक साबित किया है.

7 मैच में 752 रन.... टीम में वापसी करना चाह रहा क्रिकेटर, कहा- देश के लिए...

टीम इंडिया में वापसी करना चाह रहा क्रिकेटर.

नई दिल्ली. करुण नायर ने क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पांच शतक लगाकर अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष को सफलतापूर्वक साबित किया है. अब वह भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद कर रहे हैं, जो आठ साल बाद हो सकती है. यह वही करुण नायर हैं, जिन्होंने भारत के लिए तिहरा शतक भी लगाया है.

आज उनका फॉर्म और रन बनाने की भूख उन्हें फिर से भारतीय जर्सी पहनने के बेहद करीब ला रही है. हालांकि, यह चयनकर्ताओं की निर्णय प्रक्रिया पर निर्भर करेगा, लेकिन करुण के पास एक सपना है, और वह इसे साकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. करुण ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, “सपना हमेशा देश के लिए खेलने का होता है. इसलिए, हां, सपना अभी भी जिंदा है. यही कारण है कि हम यह खेलते हैं, अपने देश के लिए खेलने के लिए. मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना था.”

करुण नायर का कहना है कि उन्होंने अपनी वापसी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. “यह वर्षों की मेहनत और धैर्य का नतीजा है,” उन्होंने कहा. “हर दिन को एक नए दिन की तरह लेना और हर पारी का सम्मान करना ही मुझे इस मुकाम तक ले आया है.मैं झूठ बोलूंगा अगर कहूं कि मुझे डर नहीं था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा,” करुण ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा.

हालांकि करुण का करियर कभी आसान नहीं रहा. घरेलू मैचों और आईपीएल में लगातार नाकामयाबी ने उन्हें कई बार निराश किया. इस दौरान उन्हें डर था कि उनका क्रिकेट भविष्य खत्म हो सकता है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 2023-24 सीजन से पहले करुण कर्नाटक से विदर्भ में आए. जो उनके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. वह विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक 7 मैचों में रन बना चुके हैं.

homecricket

7 मैच में 752 रन…. टीम में वापसी करना चाह रहा क्रिकेटर, कहा- देश के लिए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *