Headlines

7 साल बाद अपने मालिकों से मिला चिंपांजी, करने लगा ऐसी हरकत, देखकर नहीं रोक पाएंगे आंसू!

[ad_1]

प्रेम की कोई भाषा नहीं होती. जो व्यक्ति बोल सकता है, वो भी प्रेम करता है और जो नहीं बोल सकता, वो भी प्रेम करता है. यहां तक कि जानवर, जो इंसानों की भाषा नहीं समझते, वो भी इंसानों को प्यार कर सकते हैं. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो में देखने को मिला. इस वीडियो में एक चिंपांजी अपने मालिकों से 7 साल (Chimpanzee meet homeowners after 7 years) बाद मिला. ये एक कपल हैं जिन्होंने चिंपांजी को पाल-पोसकर बड़ा किया था. उन्हें लगा था कि इतने सालों में चिंपांजी उन्हें भूल चुका होगा. पर ऐसा नहीं हुआ. जैसे ही वो उनसे मिला, उसने जो हरकत की, उसे देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @animalheroesworld पर अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें चिंपांजी और इंसानों के बीच प्यार दिखाया गया है. वीडियो के साथ एक कहानी भी जुड़ी है, जिसे जानकर आप भावुक हो जाएंगे. इस चिंपांजी का नाम लिंबानी है जिसे उसकी मां ने पैदा होते ही छोड़ दिया था. इसकी मौत हो जाती पर तानिया और जॉर्ज नाम के एक कपल ने उसे गोद ले लिया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *