Headlines

9 गानों वाली ब्लॉकबस्टर, हीरो ने उर्मिला मातोंडकर को बाहों में ऐसे जकड़ा कि पड़ गई शरीर पर नील, तड़प उठी हसीना

[ad_1]

Last Updated:

30 साल पहले राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी एक फिल्म आई थी जिसने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था और हर एक गाना सुपरहिट था. इसके गाने आज भी गली-नुक्कड़ में गूंजते सुनाई दे जाते हैं. ये फिल्म रंगीला है. उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ और आमिर खान स्टारर ‘रंगीला’ ने छप्परफाड़ कमाई की थी, लेकिन इसके गाने हाय रामा की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गई थीं.

ख़बरें फटाफट

हीरो ने उर्मिला मातोंडकर को बाहों में ऐसे जकड़ा, पड़ गई शरीर पर नीलफिल्म के सेट पर एक्ट्रेस घायल हो गई थीं.

नई दिल्ली. 30 साल पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म आई थी जिसने न सिर्फ डयरेक्टर का करियर संवारा था बल्कि एक्ट्रेस को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. फिल्म ने कोरियोग्राफर को भी तगड़ा ब्रेक दिलाया जिसका उन्हें काफी लंबे समय से इंतजार था. ये एक्ट्रेस जिसका जिक्र कर रहे हैं वो उर्मिला मातोंडकर हैं और वो फिल्म रंगीला था. रंगीला ने न सिर्फ राम गोपाल वर्मा बल्कि उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान और जैकी श्रॉफ के करियर को बॉलीवुड में नया आयाम दिया. लेकिन इस सेट पर एक ऐसा वाकया हो गया था कि एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं.

अहमद खान जो आज बॉलीवुड के नामी कोरियोग्राफर हैं, उन्हें पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ से ही मिली थी. हाल ही में उन्होंने स्क्रीन स्पॉटलाइट से बात करते हुए इस फिल्म के सुपरहिट गाने ‘हाय रामा’ का किस्सा शेयर किया. गाने ‘हाय रामा’ की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को इतनी जोर से बाहों में जकड़ा था कि उनके दोनों हाथों पर नीले निशान पड़ गए थे.

कोरियोग्राफर ने बताया किस्सा

इस बारे में बात करते हुए अहमद खान कहते हैं, ‘जग्गू दा (जैकी श्रॉफ) बाहर से बहुत रूड और रफ सा दिखाते हैं,लेकिन असल में वो वैसे हैं नहीं. वो बहुत नरम दिल इंसान हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने उर्मिला को पकड़ा था, उसे दो तीन जगह पर नीले निशान पड़ गए थे. हम मेहबूब स्टूडियो में उनका कैटफाइट सीन शूट कर रहे थे. उन्हें उर्मिला को घुमाना और स्पिन करना था. उन्होंने सच में उसे घुमा दिया क्योंकि उस पल हमें चाहिए था कि उर्मिला पूरी तरह से घूमे. उसी वक्त उर्मिला के हाथ पर चोट लग गई.’

सेट पर घायल हो गई थीं उर्मिला मातोंडकर

‘हाय रामा’ गाने की शूटिंग का पूरा वाकया डिटेल में बताते हुए अहमद आगे कहते हैं, ‘जग्गू दा ने मुझसे कहा, ‘भीड़ू, तू टेंशन मत ले. मैं सब संभाल लूंगा.’ और मैं बहुत छोटा था कि उनसे कहूं कि लड़की को पैशन के साथ पकड़ो. एक 19 साल का लड़का कैसे सिखाएगा, वो भी जग्गू दा को? मुझे आज भी याद है जग्गू दा के हाथ में पानी का स्प्रे था. उन्होंने अपने हाथों पर पानी स्प्रे किया और बालों में लगाने लगे. उन्होंने कहा कि इससे वो थोड़े एग्रेसिव दिखेंगे. लेकिन जो उन्होंने किया उसका कोई मतलब नहीं था. वो बस ये जताने की कोशिश कर रहे थे कि मैं तुम्हारे साथ हूं, डरना मत. यही बात मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती रही.

जैकी श्रॉफ के हाथ से उर्मिला के शरीर पर पड़ गए थे निशान

वो आगे बताते हैं कि गाने की शूटिंग के दौरान जब जैकी श्रॉफ ने उर्मिला मातोंडकर को उठाकर घूमाया तो वो बार-बार कह रही थीं कि वो उन्हें बहुत ही जोर से पकड़ रहे हैं. लेकिन बाद में वो समझ गईं कि वो सीन ही वैसा था और वो सीन की डिमांड थी. जब आखिरकार शूट हुआ तो जैकी श्रॉफ ने इतने अग्रेसिव तरीके से घूमाया कि एक्ट्रेस के हाथ पर दो जगह नीले निशान पड़ गए. अहमद खान कहते हैं कि वो ये सब देख रहे थे, लेकिन बीच में कुछ कर नहीं पाए क्योंकि राम गोपाल वर्मा फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे.वो हर सीन के बाद होकर बच्चों की तरह ताली बजाने लग जाते थे.

1995 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की रंगीला सुपरहिट थी. फिल्म में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इसके सारे गाने में जबरदस्त थे. फिल्म में कुल 9 गाने थे और सभी गाने एक से भढ़कर एक. रंगीला का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

हीरो ने उर्मिला मातोंडकर को बाहों में ऐसे जकड़ा, पड़ गई शरीर पर नील

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *