[ad_1]
नई दिल्ली. आशा भोसले ने 91 की उम्र में भी शानदार परफॉर्मेंस देकर ऑडियंस में मौजूद सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. दुबई में आयोजित एक म्यूजिक कार्यक्रम में आशा भोसले ने सुपरहिट सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ गाया. उनके इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह काले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में स्टेज पर हाथ में माइक के साथ खड़ी दिखीं. करण औजला के गाने को गाने के बाद भोसले ने इस पर एक स्टेप भी किया.
‘तौबा तौबा’ गाने को करण औजला ने कंपोज किया है. इसके साथ ही गाने को आवाज भी उन्होंने ही दी है. ‘तौबा तौबा’ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क स्टारर ‘बैड न्यूज’ का गाना है. करण औजला ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इसे एक यादगार पल बताया. गायक ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में लिखा, ‘आशा भोसले जी, संगीत की देवी ने ‘तौबा तौबा’ गाया. एक ऐसा गीत जिसे एक छोटे से गांव में पले-बढ़े एक बच्चे ने तैयार किया. खास बात है कि उस बच्चे के पास कोई म्यूजिक बैकग्राउंड भी नहीं है.’

उन्होंने आगे बताया, ‘इस गाने को न केवल प्रशंसकों बल्कि संगीत कलाकारों से भी बहुत प्यार मिला है, लेकिन यह पल वास्तव में यादगार है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा. मैं वास्तव में धन्य और आभारी हूं. इसने मुझे वास्तव में आप सभी को ऐसे ट्रैक देते रहने और ढेर सारी यादें बनाने के लिए प्रेरित करता है’.
करण ने आगे लिखा. ‘मैंने इसे (तौबा तौबा गाने को) 27 साल की उम्र में लिखा था. उन्होंने इसे 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया’. बता दें, आशा भोसले और सोनू निगम ने रविवार को दुबई में एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए टीम बनाई. निगम और भोसले ने दुबई के कोका-कोला एरिना में परफॉर्म किया था.
Tags: Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : December 30, 2024, 14:28 IST
[ad_2]
Source link