[ad_1]
Last Updated:
पूर्व भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) ने कुलदीप यादव के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल होने पर खुशी जताई है.
कुलदीप के टीम में आने से पूर्व क्रिकेटर खुश
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) ने कुलदीप यादव के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल होने पर खुशी जताई है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार 18 जनवरी को टीम की घोषणा की थी. बांगड़ ने कहा है कि कुलदीप यादव बीच के ओवर्स में विकेट लेते हैं जिससे भारक
बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स शो में कहा, “कुलदीप इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. भारत की बात करें तो वह लगातार विपक्षी टीम के 10 विकेट लेने में सफल होता है और खासकर मध्य ओवरों में विकेट लेने कला कुलदीप यादव के पास है. अगर आपको 50 ओवर के मैच जीतने हैं, तो वे मैच न केवल शुरुआत में बल्कि बीच के ओवर्स भी जरूरी होते हैं.
कुलदीप जिन्होंने अब तक खेले गए 106 वनडे मैचों में 172 बल्लेबाजों को आउट किया है. आखिरी बार अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के लिए खेले थे. सकानपुर के इस क्रिकेटर ने तब से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट लगी थी, जिसके लिए उन्होंने पिछले साल जर्मनी में सर्जरी भी करवाई थी.
कुलदीप की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन 30 वर्षीय स्पिनर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए समय पर फिट होने के लिए तैयार हैं, जो 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जाएंगे. कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ घर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो 6 फरवरी को नागपुर में शुरू होगी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 19, 2025, 14:01 IST
[ad_2]
Source link